March 29, 2024

उज्जैन। फ्रीगंज ब्रिज पर एक्टिवा-बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद शनिवार को लम्बा जाम लग गया। देवासगेट पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन सुचारु कराया।
पुराने और नए शहर को जोड़ने वाला फ्रीगंज ब्रिज सबसे व्यस्तम मार्गों में शामिल है। दोपहर में टॉवर की ओर से बाइक पर सवार युवक चामुंडा चौराहा की ओर आ रहा था। उसी दौरान सामने से एक्टिवा पर सवार होकर तेज रफ्तार में 2 युवक आ गये। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही तीनों दुर्घटना में घायल हो गये। ब्रिज पर हुई घटना के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई और जाम के हालत निर्मित हो गये। ब्रिज के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार नजर आने लगी। हालत यह बने कि घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस भी बमुश्किल पहुंची। जानकारी लगते ही देवासगेट और माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनिट की मशक्कत के बाद जाम खुलाया गया। देवासगेट पुलिस ने बताया कि एक्टिवा पर शुजालपुर के रहने वाला राजेन्द्रसिंह और सत्येन्द्र ठाकुर सवार थे। राजेन्द्र को सिर में चोंट लगी है, सत्येन्द्र मामूली घायल हुआ है। बाइक पर देवासरोड का रहने वाला मोबिन सवार था। चोंट लगने पर जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।