जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट घोषित : मुंबई के आरके शिशिर ने हासिल की टॉप रैंक

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट रविवार को डिक्लेयर कर दिया गया। स्टूडेंट्स ्नीीं५ि.ंू.्रल्ल पर फाइनल आंसर की और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इस साल 160038 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 155538 स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर दिए। जिनमें से 40712 ने क्वालीफाई किया। यह परीक्षा 28 अगस्त को हुई थी। आईआईटी बॉम्बे जोन के आरके शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉप पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। फीमेल स्टूडेंट्स में आईआईटी दिल्ली की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। लेकिन उनका सीआरएल 16 है। उन्होंने 360 में से 277 अंक हासिल किए।