April 27, 2024

इंदौर। खाटू श्याम से दर्शन कर घर लौट रहे बड़वाह के पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। सिमरोल के पास भैरू घाट पर यह हादसा हुआ। हादसे में कार दूसरे वाहन से टकरा गई। इस घटना में केबल व्यवसायी कपिल लश्करी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील मौर्य, अरविंद जायसवाल, हिमांशु और नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोस्तों के मुताबिक गाड़ी अरविंद जायसवाल चला रहा था।