चाकू मारने वाली ट्रेन से पहुंची थी जयपुर

उज्जैन। युवक के पेट में चाकू घोंपने के बाद ट्रेन में सवार होकर युवती जबलपुर पहुंच गई थी। सोमवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई है। उससे चाकू बरामद कर लिया गया है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बर्फानीधाम गेट एमआर-5 मार्ग पर 14 जुलाई की रात कनिष्क पिता श्याम शर्मा 20 वर्ष को युवती ने रोक पेट में चाकू घोंप दिया था। गंभीर घायल होने पर युवक को डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ धारा 307 का केस दर्ज कर तलाश शुरु की गई थी। जिसे जबलपुर कोतवाली पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। शाम को पुलिस उसे उज्जैन लेकर पहुंची और चाकू बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि वह चाकू करने के बाद देवास चली गई थी। जहां ट्रेन में सवार होकर जबलपुर में रहने वाली दादी के घर पहुंच गई थी। उसकी मां भी जबलपुर में थी। पिता का 10-12 साल पहले निधन हो चुका है। कनिष्क ने उसकी मां के खिलाफ अपशब्द कहे थे। वह बात करने आई थी, लेकिन विवाद बढऩे पर चाकू मार दिया। एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि चाकू मारने वाली नाबालिग है। जिसे मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।