बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक

उज्जैन। मक्सी रोड से घर लौट रहे युवक पर तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ ट्रक चढ़ गया। घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रामप्रसाद भार्गव मार्ग पर रहने वाला अल्तमस मंसूरी स्क्रैप का काम करता था।

सुबह मक्सी रोड स्थित गोदाम पर स्क्रैप से भरी गाड़ी का वजन कराने गया था। दोपहर 12:00 बजे के लगभग बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान मक्सी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

अल्तमस के गिरते ही ट्रक का पहिया उसके ऊपर चल गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही माधव नगर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल हो चुके अल्तमस को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे।