May 1, 2024

उज्जैन। 8 दिनों में क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए दो सटोरियों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई नगर निगम और पुलिस ने शुरू कर दी है। एक सटोरिए के 12 तो दूसरे के आधा दर्जन ठिकानों का पता चला है।
2 जुलाई को गीता कॉलोनी में रहने वाले रवि पमनानी के घर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर सट्टा कारोबार का खुलासा किया था। सटोरिए के घर से 20 लाख रुपए नगद, 4 किलो से अधिक सोना, चांदी के आभूषण और लाखों की सट्टा पर्ची बरामद की गई थी। पुलिस ने नगर निगम की मदद से उसकी अवैध संपत्तियों की जानकारी निकाली। 12 ठिकानों का पता चलने के बाद आज सबसे पहले महाकाल वाणिज्य केंद्र में बने मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम नगर निगम गैंग के साथ अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई करेगी। रवि के कारोबार का खुलासा करने के बाद क्राइम टीम ने 9:00 10 जुलाई की रात चलती कार में बड़े पैमाने पर सट्टा खाई वाली करने वाले जयस आहूजा को छे साथियों के साथ चिंतामन रोड से पकड़ा था। 21 हजार रुपए नगद बरामद करने के साथ दो कार, चार लैपटॉप और 26 पोर्ट लगी सट्टा पेटी के साथ 48 मोबाइल बरामद किए थे। आहूजा ने भी अवैध कारोबार से अवैध संपत्तियों को खड़ा कर लिया था। पुलिस की टीम निगम गैंग के साथ सिंधी कॉलोनी में बना मकान तोड़ने पहुंची है। उसके आधा दर्जन ठिकानों का पता पुलिस को चला है।