नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक रक्षा क्षमता को एक बार फिर मजबूती प्रदान करते हुए ओडिशा तट से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किए गए इस परीक्षण को भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता और सामरिक सुरक्षा ढांचे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल परीक्षण के दौरान सभी मिशन उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया, जिससे भारत की लंबी दूरी तक मार करने वाली सैन्य क्षमता को नया बल मिला है। अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल श्रेणी की मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक बताई जाती है।
अग्नि-3 के सफल परीक्षण से भारत की सैन्य ताकत में इजाफा