दैनिक अवंतिका उज्जैन।
साई फरिश्ते फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र रायकवार संपूर्ण उज्जैन शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम था। वे अपने स्तर पर गरीबों की सेवा के लिए लगे रहते थे।
उनकी सेवा के प्रकल्पों में सबसे खास था निशुल्क भोजन वितरण। क्योंकि गरीब लोगों के लिए खाना ही सब कुछ होता है। बस इसी सोच के साथ डॉ. रायकवार मारूती वेन लेकर भोजन के साथ निकल जाते थे वितरण के लिए।
उज्जैन के पुराने से लेकर
नए शहर में बांटते थे भोजन
पुराने शहर में महाकाल, हरसिद्धि, शिप्रा रामघाट आदि मंदिरों के आसपास से लेकर नए शहर के फ्रीगंज टॉवर व इसके आसपास के कई क्षेत्रों में जाकर वे भोजन वितरण का कार्य करते थे। उनके इस कार्य के लिए लोग उनकी सराहना भी करते थे और अपने स्तर पर मदद भी किया करते थे।
डॉ. रायकरवार के निधन का सुन हर
कोई स्तब्ध, हीरो अब हमारे बीच नहीं
डॉ. जितेंद्र रायकवार के निधन का समाचार सुनकर समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ा हर कोई व्यक्ति स्तब्ध रह गया। अब परिजनों से लेकर उनके मिश्र आदि उन्हें श्रद्धांजलि देकर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग तो यह तक कह रहे है कि अब हमारा भाई, परम मित्र और हमारा हीरो हमारे बीच नहीं रहा। क्योंकि वह साईं फरिश्ते फाउंडेशन के माध्यम से हर किसी की मदद करता था। ऐसे व्यक्ति की तो समाज में जरूरत होती है।
उज्जैन नगर निगम के तो ब्रांड
एंबेसडर थे डॉ. जितेंद्र रायकवार
डॉ. जितेंद्र रायकवार सेवा के क्षेत्र में हमेशा तत्पर रहे। वे उज्जैन नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर भी थे। धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में हमेशा ही उन्होंने आगे रहकर सेवा के कार्य किए और संस्था का गठन कर अनेक लोगों को उससे जोड़ा व सभी को सेवा इस महाभियान मे लगा दिया।
