दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

पुणे। दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ए-2608 को गुरुवार शाम बम की धमकी मिली। पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 8:40 बजे था, लेकिन विमान 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरा। 9:27 बजे फ्लाइट को पार्क किया गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बम की धमकी की सूचना एप्रन कंट्रोल को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर…

Read More

ब्राजील के राष्ट्रपति फरवरी में भारत आएंगे, पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने और ट्रम्प प्रशासन की आर्थिक नीतियों से निपटने पर चर्चा की। पीछले छह महीने में यह पीएम मोदी और लूला के बीच तीसरी बातचीत है। मोदी से बातचीत के बाद लूला ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे 19 से 21 फरवरी के बीच भारत दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान ब्राजील-भारत बिजनेस फोरम आयोजित किया जाएगा। साथ…

Read More

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- विमान में पहले से खराबी थी

नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून 2025 को क्रैश हुए एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान में पहले से कई गंभीर तकनीकी दिक्कतें थीं। चार साल पहले प्लेन में आग भी लगी थी। अमेरिका स्थित फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी ने दावा किया है कि विमान में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने से एक के बाद एक कई सिस्टम बंद हुए। हो सकता है कि यही हादसे की वजह बना हो। विमान टेकआॅफ के कुछ ही सेकेंड बाद अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में गिर गया था। इस हादसे में 270 लोगों की…

Read More

मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:उद्धव गुट का आरोप- BMC के लिए नियम बदले,

मुंबई।महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है।लॉटरी सिस्टम पर शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला लेने के नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए। पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के थे, इसलिए नई मेयर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए…

Read More

गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी:एंबुलेंस टीम की मौजूदगी में खुद को भी गोली मारी

अहमदाबाद।गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।पुलिस के मुताबिक यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। कॉल में यशराज ने पत्नी राजेश्वरी के घायल होने की बात कही थी।मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले यशराज ने एंबुलेंस टीम को बताया कि उससे लाइसेंसी पिस्टल से…

Read More

रुपयों के लिए चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर की हत्या:लोहे की जंजीर से बांधकर पीटा,

ग्वालियर। 80 हजार रुपए और मोबाइल के विवाद में सगे चचेरे भाइयों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शिव शक्ति नगर, घासमंडी क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र पिता मुन्नालाल बाथम के रूप में हुई है।मंगलवार सुबह नरेंद्र अपने रुपए और मोबाइल मांगने ताऊ दयानंद बाथम के घर पहुंचा था। वहां मौजूद उसके चचेरे भाई जगदीश बाथम, राकेश बाथम और बल्लू बाथम से उसकी कहासुनी हो गई। जैसे ही नरेंद्र ने अपने पैसे मांगे, तीनों आरोपी आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने…

Read More

वकील से शादी करने वाली महिला के निकले 4 पति:भोपाल में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई;

भोपाल।भोपाल में एक वकील की पत्नी के 4 पति निकले। महिला ने ये बात वकील से छिपा रखी थी। जब इसका खुलासा हुआ तो वकील कोर्ट पहुंच गया। मामले में जिला अदालत ने महिला को 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।जिला न्यायालय भोपाल में प्रैक्टिस करने वाले वकील तबरेज उल्लाह ने बताया कि 27 मई 2022 को उनका निकाह हसीना से हुआ था। हसीना ने बताया था कि पूर्व में सलमान नाम के शख्स से उसकी शादी हुई थी। उससे तलाक हो चुका है। शादी के एक…

Read More

हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर को मुल्ला मालती राय कहा, बंगला घेरा; गोमांस मामले में इस्तीफा मांगा

भोपाल।हिंदू संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर मालती राय की नेम प्लेट…

Read More

प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, तालाब में गिरा, बीचों-बीच हवा में डगमगाया, 2 पायलट को बचाया;

प्रयागराज।प्रयागराज में बुधवार दोपहर सेना का एयरक्राफ्ट तालाब में गिर गया, जहां हादसा हुआ वह शहर का बीचों-बीच का इलाका है। प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों धर ने बताया, ‘माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया।’उन्होंने बताया, ‘दोनों पायलटों ने सुझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे आम लोगों की जान-माल को…

Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला-अरावली में रोक के बाद भी अवैध खनन- ऐसे हालात बनेंगे, जिन्हें सुधार नहीं सकेंगे;

जयपुर। सुप्रीम  कोर्ट में बुधवार को अरावली पहाड़ियों पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि रोक बावजूद भी अवैध खनन चल रहा है। इससे ऐसे हालात बनेंगे, जिन्हें सुधार नहीं सकेंगे।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि खनन रोकने के लिए विशेषज्ञों की एक एक्सपर्ट कमेटी गठित करेगा। कोर्ट ने राजस्थान सरकार से गारंटी ली कि अरावली क्षेत्र में किसी भी तरह का खनन नहीं होने दिया जाएगा। कोर्ट ने पहले छोटी पहाड़ियों पर खनन का…

Read More