10 घण्टे 41 मिनट का गुजरेगा 22 दिसम्बर का दिन

उज्जैन। 22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होगा। इस दिन सूर्य की रोशनी 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी वहीं रात का अंधेरा 13 घंटे 19 मिनट का होगा। दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है प्रतिवर्ष दिन छोटा होने की खगोलीय घटना होती है। 25 दिसंबर बाद धीरे-धीरे दिन बड़े होने की शुरूआत होने लगेगी। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि दिन रात छोटे बड़े होने की घटना खगोलीय लिया है। 22 दिसंबर को दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट रहने की वजह…

Read More

लालपुल ब्रिज पर टुकड़ो में मिली युवक लाश,10 से अधिक लोगों से पूछताछ

उज्जैन। लालपुल ब्रिज पर शनिवार को 2 टुकड़ो में युवक की लाश मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के प्रयास शुरू किये। देर शाम युवक की पहचान कर ली गई। परिजनों को सूचना दी गई है, रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की जायेगी। महाकाल थाना पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया था कि लालपुल ब्रिज पर एक युवक 2 टुकड़ो में कटा पड़ा है। कुछ देर पहले पुल के ट्रेक से मालगाड़ी गुजरी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ो को एकत्रित कर चरक…

Read More

कप्तान ने जीवाजीगंज थाना भवन की फाइल के पलटे पन्ने -निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था के दिये निर्देश

उज्जैन। जिले में थानों भवनों का निरीक्षण कर रहे पुलिस कप्तान शनिवार को जीवाजीगंज थाने पहुंचे। उन्होने थाना स्टॉफ की कार्रवाई शैली को परखा, वहीं थाना भवन को नया बनाने के लिये पूर्व में तैयार की गई फाइल के पन्नों का पलटा। पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा समय-समय पर जिले के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे रहे है। इसी क्रम में शनिवार को जीवाजीगंज थाने का नम्बर आया। कप्तान ने इस दौरान सबसे पहले लम्बित और पुराने मामलों की फाइल देखी, अभिलेख संधारण की स्थिति का अवलोकन किया, वहीं थाना स्टॉफ…

Read More

परीक्षा देकर लौट रहा था घर, डॉक्टरों ने लगाये 10 टांके प्रतिबंधित खूनी चाइना डोर ने काटा छात्र का गला

उज्जैन। जान के दुश्मन प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद भी मानने को तैयार नहीं है। शनिवार को एक बार फिर प्रतिबंधित खूनी चाइना डोर ने छात्र का गला काट दिया। लहूलुहान हालत में छात्र को दोस्त चरक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार जारी है। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया धूमा का रहने वाला योगेश पिता ईश्वरसिंह आंजना विक्रम यूनिर्वसिटी से एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रहा है। शनिवार को थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होने पर यूनिर्वसिटी पहुंचा था। जहां से दोपहर में परीक्षा देने के बाद…

Read More

शनिश्चरी अमावस्या स्नान को कम ही जूटे श्रद्धालु श्रद्धालुओं की संख्या के सामने व्यवस्था बडी रही -शास्त्रोक्त एक दिन पूर्व ही मनी अमावस्या,अस्त में मान्य न होने से नहीं आए श्रद्धालु

  उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या को लेकर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था श्रद्धालुओं के सामने बडी रही है। अनुमान से भी काफी कम संख्या में ही श्रद्धालु शनि मंदिर घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। कम श्रद्धालुओं के आने से न तो आवागमन में समस्या सामने आई और न ही पार्किंग एवं सुरक्षा के इंतजाम ही कम पडे। हाल यह रहे कि फव्वारे खाली चलते रहे और श्रद्धालु गिनती के रहे। शनिश्चरी अमावस्या को लेकर इंदौर रोड श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर पर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए थे।…

Read More

उज्जैन में पानी के बंटवारे को लेकर चक्का जाम:3 घंटे सड़क पर बैठे किसान,

उज्जैन।जिले के माकड़ोन में पानी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। डेम के पानी को लेकर हुए विवाद के चलते माकड़ोन के किसानों ने मंडी गेट के बाहर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण कई घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। किसानों के समर्थन में महिलाएं भी अपने काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गईं।माकड़ोन के किसानों का आरोप है कि डेलची गांव के किसानों ने…

Read More

हिरासत में धोखाधड़ी और षड्यंत्र का इनामी आरोपी -किराए पर ली आईसर महाराष्ट्र में बेचना कबूला

उज्जैन। किराए पर आईसर लेकर ठिकाने लगाने वाले गिरोह में शामिल धोखाधड़ी और षड्यंत्र के मुख्य फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आईसर में लिया है महाराष्ट्र में बेचना कबूल किया है। जिसकी बरामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 7 अक्टूबर को ग्राम कजलाना में रहने वाले साबिर पिता कालू खान शिकायत दर्ज कराई थी उसकी लोडिंग आईसर क्रमांक एमपी 09 डी एल 7584 ड्राइवर बनकर आए इरफान पिता उमर हयात निवासी…

Read More

मुनाफे के झांसे में आए व्यापारी,धोखाधडी का प्रकरण दर्ज रतलाम में चौसठ लाख रुपये लेकर व्यापारी फरार – ब्याज पर चलाने के लिए उधार रुपए लिए और फिर परिवार सहित गायब

रतलाम। एक व्यापारी 64 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह पैसे उसने दूसरे व्यापारियों से ब्याज पर चलाकर मुनाफा देने का झांसा देकर लिए थे। व्यापारी परिवार सहित फरार हो गया, उसके घर पर ताला लगा है। माणकचौक थाना पुलिस ने फरार हुंडी व्यापारी (ब्याज पर पैसे चलाने वाले) के खिलाफ अमानत में खयानत पैसों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैरतलाम के तेजानगर में रहने वाले रुपेश चपरोत पिता धनपाल चपरोत 48 वर्ष मकान की ठेकेदारी का कार्य करते हैं। माणक चौक थाने पर इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

शनिश्चरी अमावस्या का स्नान,रात से पहुंचने शुरू हुए श्रद्धालु तीन दिन पहले व्यवस्था का पत्र,त्रिवेणी पर स्नान आज -घाट पर मिट्टी की स्थिति,फव्वारे से होगा स्नान,नदी में पानी नहीं

  उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या का स्नान शनिवार को होना है। इसके पूर्व रात से ही अंचल से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई गांवों से श्रद्धालु टोली के रूप में स्नान करने भजन गाते आए । शनिश्चरी अमावस्या के स्नान के लिए इस बार तीन दिन पहले ही प्रशासन ने व्यवस्था का पत्र जारी किया है। घाट पर मिट्टी की स्थिति होने से फव्वारा स्नान श्रद्धालुओं को करवाया जाएगा,नदी में भी घाट निर्माण के कारण पानी का अभाव है। इस बार शनिश्चरी अमावस्या की व्यवस्था को…

Read More

न्यूनतम पारे में .1 डिग्री की गिरावट आई, अगले दिनों में ठंड का कोहराम सुबह हल्का कोहरा छाया,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

  उज्जैन। पिछले दो दिनों से ठंड करीब एक जैसी ही कायम है। न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास ही बना हुआ है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ठंड की स्थिति और बढ सकती है,पारा और नीचे गिर सकता है। इधर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई है। कोहरे से भी ठंड का असर रहा है। बादलों के बने रहने से ठंड का प्रभाव कम रहा है। बादलों के छटने पर यह प्रभाव…

Read More