परिजनों से बिछड़ों को मिलवाने में पुलिस ने निभाई भूमिका

उज्जैन। परिजनों से बिछड़ों को मिलवाने में पुलिस ने एक बार फिर अपनी भूमिका निभाई और अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ मानवीय संवेदना का परिचय दिया। बिछड़ों के मिलने की खबर मिलने पर परिजनों पुलिस का आभार माना। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से शनिवार को एक परिवार धार्मिक यात्रा पर आया था। रविवार को महाकाल दर्शन के बाद शाम को 6 बजे रामघाट पर क्षिप्रा आरती में शामिल होने पहुंचा। जहां परिवार में शामिल 65 साल की सरस्वती देवी पति  आर श्रीनिवास मूर्ति भीड़ के बीच परिवार से बिछड़ गई। परिजनों…

Read More

रात 2.30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग – कांच फोड़कर छिड़का था पेट्रोल, कैमरे में कैद हुई आगजनी

उज्जैन। गारमेंट और रियल स्टेट कारोबारी की कार का कांच फोड़कर रविवार-सोमवार रात 2.30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आगजनी को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। पुलिस में फुटेज सामने आने के बाद दोनों की तलाश शुरू की है। माधवनगर थाना क्षेत्र के एलपी भार्गव नगर में गारमेंट और रियल स्टेट कारोबारी नरेश धनवानी निवास करते हैं। उन्होंने अपनी कार क्रमांक एमपी 13 पी 1313 घर के बाहर पार्क की थी। रात 3 बजे के लगभग आसपास के लोगों को…

Read More

चाइना डोर से हादसा, युवक का गला कटा:20 टांके लगाने पड़े, अभी ICU में भर्ती;

उज्जैन। रविवार शाम चाइना डोर से एक हादसा हो गया। इंद्रानगर चौराहे पर 45 वर्षीय मैकेनिक सुरेंद्र जायसवाल का गला चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कमल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जायसवाल शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी की बहन के यहां एक कार्यक्रम में जा रहे थे।इसी दौरान इंद्रा नगर चौराहे पर उनके गले में चाइना डोर फंस गई, जिससे उनका गला कट गया। घायल अवस्था में वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से उनके दीदी के…

Read More

कारोबारी की ₹11.50 लाख की कार फूंकी:सफेद कपड़ा लपेटकर बाइक से आए थे बदमाश; CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

उज्जैन। गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार में रविवार देर रात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बदमाश कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं।घटना एलपी भार्गव नगर की है। नरेश धनवानी की कार (MP 13 P 1313) घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दो बदमाश सफेद कपड़े लपेटे हुए बाइक पर पहुंचे।पहले उन्होंने कार का कांच…

Read More

टीम इंडिया के खिलाड़ी रेड्डी ने महाकाल दर्शन किए

ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए इंदौर आए भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी सोमवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे वे मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए मुकाबले के बाद सोमवार सुबह नितेश कुमार रेड्डी ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान वे पूरे मनोयोग से भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए। भस्म आरती के बाद रेड्डी ने देहरी से…

Read More

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शिप्रा नदी को भी  निरंतर प्रवाह बनाने के लिए योजना में शामिल करने की मांग

उज्जैन।   सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शिप्रा नदी को भी अविरल और निरंतर प्रवाह बनाने के लिए योजना में शामिल करने की मांग प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से किया है। इसके साथ ही 9691.66 करोड़ की 13 सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं को भी समझौते में शामिल करने के लिए जल शक्ति विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। सिंहस्थ के लिए 29 किलोमीटर लंबे घाट का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 779 करोड़ रुपये है। नौ किलोमीटर लंबे घाटों का 120 करोड़ रुपये…

Read More

उज्जैन-आगर मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:घट्टिया तहसील के नजरपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

उज्जैन।उज्जैन-आगर मार्ग पर घट्टिया तहसील के नजरपुर चौकी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है।मृतक की पहचान नजरपुर निवासी रवि ठाकुर (35) पुत्र अनिल ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि रवि उज्जैन से कंडक्टरी का काम कर देर रात अपने घर लौट रहे थे।घटना के बाद, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने को लेकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए…

Read More

हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में किया पुण्यस्नान:मौनी अमावस्या पर उज्जैन के घाटों पर उमड़ी भीड़,

उज्जैन। माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शिप्रा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रामघाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर सुबह से ही आस्थावान भक्त पुण्यस्नान कर मोक्ष की कामना करते नजर आए।इस विशेष पर्व पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपने परिवारों के साथ घाटों पर स्नान करते दिखाई दिए। अनुमान है कि सुबह से दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाई।मौनी अमावस्या का दिन पितरों से जुड़ा-पुजारी ने बताया कि इस वर्ष मौनी अमावस्या रविवार के दिन…

Read More

महिला पर टॉमी से किया हमला,पानी छोड़ने की बात पर पक्षों के बीच विवाद

उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के ग्राम झांझाखेड़ी में रहने वाले अनिल पिता रूघनाथसिंह गुर्जर  और मेहरबान पिता भैरूसिंह राजपूत के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिवार आमने-सामने हो गये। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। अनिल का आरोप था कि उसके खेत के पास आरोपियों द्वारा र्इंट-भट्टे का पानी छोड़ दिया था। वहीं मेहरबान का कहना था कि उसके रास्ते पर अनिल ने खेत का पानी उनके रास्ते से निकाला और कीचड़ कर दिया था। पानी निकालने…

Read More

इस साल 81 दिन बजेगी विवाह की शहनाई, मुहूर्त 4 फरवरी से परीक्षा के दौर में सताएगा शादियों का शौर -हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं का अगले माह के दुसरे सप्ताह से रहेगा जोर

र उज्जैन। अगले माह के दुसरे सप्ताह से हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं का जोर रहने वाला है। खास यह है कि परीक्षाओं के पहले से ही शादियों का शौर परीक्षार्थियों को सताने लग जाएगा। वर्ष 2026 में 4 फरवरी से शादियों का दौर शुरू होगा जो 12 माह में 81 दिन रहने वाला है। परीक्षा के दौर में शादियों का शौर परीक्षार्थियों की तैयारी में खलल डालेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी की परीक्षा अगले माह के दुसरे सप्ताह से शुरू होने वाली है। मंडल स्तर…

Read More