विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा

उज्जैन/  विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के पांचवें दिन बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।/यह पर्व देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में ही मनाया जाता है। धार्मिक नगरी उज्जैन में शिव नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।छबीना स्वरूप में सजे बाबा महाकालमंगलवार को शिव नवरात्रि…

Read More

खुसूर-फुसूर कंचन के लिए वीरता पुरस्कार की मांग संभाग के नीमच जिला अंतर्गत पिछले सप्ताह अपना जीवन दान कर 20 से अधिक आंगनवाडी के बच्चों को जीवनदान देने वाली कंचन बाई के बलिदान को शासन प्रशासन ने सम्मान देते हुए उनके परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी थी

उज्जैन खुसूर-फुसूर कंचन के लिए वीरता पुरस्कार की मांग संभाग के नीमच जिला अंतर्गत पिछले सप्ताह अपना जीवन दान कर 20 से अधिक आंगनवाडी के बच्चों को जीवनदान देने वाली कंचन बाई के बलिदान को शासन प्रशासन ने सम्मान देते हुए उनके परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी थी। इसके साथ ही उनके बच्चों के शिक्षा का दायित्व भी सरकार ने लिया है। उनके अदम्य साहस को देखते हुए समाज में उन्हें वीरता पुरस्कार की मांग उठने लगी है। जावद तहसील के ग्राम रानापुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ‘जय माता दी स्व-सहायता समूह’ की अध्यक्ष कंचन मेघवाल ने अपने प्राणों की आहुति देकर मानवता की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। आंगनवाड़ी के मासूम बच्चों को मधुमक्खियों के जानलेवा हमले से बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद को न्योछावर कर दिया। हजारों डंक सहे, पर बच्चों को आंच नहीं आने दी। सामाजिक रूप से उठ रही मांग में कहा जा…

Read More

सुलभ कांप्लेक्स के बाहर लिखी दरों में पेशाब करने की दर व नाम का भी कोई उल्लेख नहीं

उज्जैन/सुलभ कांप्लेक्स के बाहर लिखी दरों में पेशाब करने की दर व नाम का भी कोई उल्लेख नहीं है। सिर्फ शौचालय के 10 रुपए व स्नान करने के 20 रूपए लिखे हैं। यात्री अगर सुलभ कांप्लेक्स में पेशाब करने जाता है तो उससे 10 रूपए लेने के बाद उसे कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है । निशुल्क पेशाब घर की हालत खस्ता सुलभ कांप्लेक्स के नजदीक ही पुराना निशुल्क पेशाब घर बना हुआ है। लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो रही है। पेशाब घर के बाहर व अंदर…

Read More

अभी विवाहों का शोर 14 दिन के लिए 24 से थमेंगा शोर के दोर से परीक्षार्थियों को होलाष्टक सहित 14 दिन की राहत -शुभ कामों पर लगेगा अष्टक तो बैंड –बाजा,डीजे भी थम जाएंगे

  उज्जैन। अभी विवाहों के बैंड-बाजा और डीजे के शोर का दौर चल रहा है। इसी दरमियान माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को हायर सेकेंडरी का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र के एक दिन पहले जमकर शादियों की धूम रही और खूब शोर का दौर रहा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में इस शोर से परीक्षार्थियों को धर्मागत रूप से होलाष्टक राहत देने वाला है। पूरे आठ दिन बैंड-बाजा और डीजे पर स्वत: ही रोक लग जाएगी। यही नहीं विवाहों के मुहूर्त न…

Read More

10वीं की छात्रा की मौत पर सस्पेंस:14 दिन बाद भी सुराग नहीं, न्याय के लिए कैंडल रैली निकली

खरगोन।खरगोन के आभापुरी में 10वीं की छात्रा रक्षा कटझरे की संदेहास्पद मौत के 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से समाज में रोष व्याप्त है। परिजनों ने चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है।छात्रा गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल गई थी और चार दिन बाद 30 जनवरी को उसका शव एक कुएं से बरामद हुआ था। परिजनों ने चैनपुर पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।सोमवार रात 7 बजे आदिवासी विकास परिषद के छात्र विभाग…

Read More

स्टेशन पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़:ऑटो चालक पर आरोप; हिंदू जागरण मंच व वाल्मीकि महापंचायत ने पकड़ा

रतलाम।रतलाम रेलवे स्टेशन पर तीन महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक इमरान गुजराती को हिंदू जागरण मंच और वाल्मीकि महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को जीआरपी थाने को सौंपा। घटना से गुस्साए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात 15 से 20 मिनट तक स्टेशन रोड पर जाम भी लगाया। जीआरपी थाना ने मामले में केस दर्ज किया है।एक महिला कर्मचारी (ठेका श्रमिक) ने जीआरपी थाने में एफआईआर करवाई है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से रिक्शा चलाने वाला इमरान गुजराती…

Read More

कश्मीरी मूल की शबाना महमूद ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM बन सकती हैं:

लंदन।अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादों के कारण अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है। लेबर पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि स्टार्मर ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है।इस बीच, नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में गृह मंत्री शबाना महमूद के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री वेस्ट स्ट्रीटिंग और पूर्व उपप्रधानमंत्री अंगेला रेनर का नाम सामने आ रहा है। शबाना महमूद PoK के मीरपुर मूल की है। 2025 में गृह मंत्री बनने वाली वह पहली मुस्लिम महिला हैं। अगर…

Read More

रूस बोला- भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव:अमेरिका एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है,

मॉस्को।रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह भारत जैसे देशों पर दबाव बना रहा है ताकि वे रूस से सस्ता तेल न खरीदें। लावरोव ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि दुनिया की ऊर्जा सप्लाई उसके कंट्रोल में रहे और देश मजबूर होकर महंगी अमेरिकी गैस खरीदें। उन्होंने यह बातें 9 फरवरी को डिप्लोमैटिक वर्कर्स डे के मौके पर कहीं।लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। रूस की विदेश में रखी संपत्तियों को…

Read More

रेवंत रेड्डी बोले- BJP के लिए ओवैसी ही इकलौते भगवान:पार्टी राम का नाम लेती है,

हैदराबाद।तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि भाजपा भगवान राम का नाम तो लेती है, लेकिन असल में उनके लिए सबसे बड़ा सहारा और इकलौता भगवान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैं।रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में  कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बार-बार ओवैसी को मुद्दा बनाती है। अगर भाजपा के राजनीतिक इतिहास और बयानों का विश्लेषण करें, तो उनके लिए सिर्फ एक ही भगवान असदुद्दीन ओवैसी हैं।रेवंत रेड्डी के BJP पर तीन बड़े आरोप-भाजपा हर बार असदुद्दीन ओवैसी को खलनायक के रूप में पेश करती है।…

Read More

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश:; स्थगन के बाद लोकसभा में बजट पर चर्चा

नई दिल्ली।विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2…

Read More