बेटी को बाजार के दूध से अपच हुआ तो पिता ने देशी नस्ल गिर एवं पूंगनूर की गौशाला बना डाली इंदौर में देशी गिर गाय एवं पूंगनूर नस्ल की अनोखी गौ शाला -साफ्टवेयर कंसलटेंट ने गौशाला को नई सोच के साथ विकसित किया, कुल 125 देशी गौवंश

उज्जैन। अमेरिका में साफ्टवेयर कंसलटेंसी दे रहे इंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या हुई और  पंच गव्य चिकित्सकों ने उन्हें देशी गाय का दूध उपयोग की सलाह दी तो उन्होंने गिर के साथ पूनूंर नस्ल की गायों की गौशाला ही बना डाली। अब उनकी इस गौशाला का लाभ इंदौर के कई लोग ले रहे हैं। इस गौशाला में कुल 125 देशी गौवंश हैं। इनमें एक नंदी सहित 6 पूनूर नस्ल का गौवंश है। आंध्रप्रदेश की इस स्वदेशी गौ नस्ल की विशेषताओं…

Read More

कई दिनों तक की थी रैकी, 5 दिन बाद पकड़ाये बदमाश एयर गन दिखाकर लूटा था 52 हजार से भरा बैग

उज्जैन। फाइनेंस एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल तीन बदमाशों के साथ साजिश करता पुलिस की हिरासत में आ गया है। लूट की वारदात से पहले कई माह तक रैकी की गई थी। कैमरो के फुटेज देख पुलिस बदनावर तक पहुंची थी। 4 फरवरी की सुबह 11 बजे खाचरोद थाना क्षेत्र के ग्राम लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी मार्ग पर निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल मेवाड़ा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका था और पिस्टल जैसा हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए बैग छीन…

Read More

सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव

उज्जैन। महाशिवरात्रि मेला के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए वहॉं से गुजरने वाली 21 जोड़ी मेल/एक्‍सप्रेस एवं सुपरफास्‍ट ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव दिया जाएगा। पूरे 10 दिनों तक इन ट्रेनों का ठहराव इस दौरान यहां पर यात्रियों के लिए रहेगा। इससे उज्जैन आकर सिहोर जाने वाले श्रद्धालु भी लाभाविंत होंगे। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार यह ठहराव 13 फरवरी, 2026 से  22  फरवरी 2026 तक दिया जाएगा। ठहराव दिये गये ट्रेनों डॉ. अम्‍बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,डॉ. अम्‍बेडकर…

Read More

विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा

उज्जैन/  विश्व-प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के पांचवें दिन बाबा महाकाल का छबीना स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।/यह पर्व देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में ही मनाया जाता है। धार्मिक नगरी उज्जैन में शिव नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है।छबीना स्वरूप में सजे बाबा महाकालमंगलवार को शिव नवरात्रि…

Read More

खुसूर-फुसूर कंचन के लिए वीरता पुरस्कार की मांग संभाग के नीमच जिला अंतर्गत पिछले सप्ताह अपना जीवन दान कर 20 से अधिक आंगनवाडी के बच्चों को जीवनदान देने वाली कंचन बाई के बलिदान को शासन प्रशासन ने सम्मान देते हुए उनके परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी थी

उज्जैन खुसूर-फुसूर कंचन के लिए वीरता पुरस्कार की मांग संभाग के नीमच जिला अंतर्गत पिछले सप्ताह अपना जीवन दान कर 20 से अधिक आंगनवाडी के बच्चों को जीवनदान देने वाली कंचन बाई के बलिदान को शासन प्रशासन ने सम्मान देते हुए उनके परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी थी। इसके साथ ही उनके बच्चों के शिक्षा का दायित्व भी सरकार ने लिया है। उनके अदम्य साहस को देखते हुए समाज में उन्हें वीरता पुरस्कार की मांग उठने लगी है। जावद तहसील के ग्राम रानापुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ‘जय माता दी स्व-सहायता समूह’ की अध्यक्ष कंचन मेघवाल ने अपने प्राणों की आहुति देकर मानवता की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। आंगनवाड़ी के मासूम बच्चों को मधुमक्खियों के जानलेवा हमले से बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद को न्योछावर कर दिया। हजारों डंक सहे, पर बच्चों को आंच नहीं आने दी। सामाजिक रूप से उठ रही मांग में कहा जा…

Read More

सुलभ कांप्लेक्स के बाहर लिखी दरों में पेशाब करने की दर व नाम का भी कोई उल्लेख नहीं

उज्जैन/सुलभ कांप्लेक्स के बाहर लिखी दरों में पेशाब करने की दर व नाम का भी कोई उल्लेख नहीं है। सिर्फ शौचालय के 10 रुपए व स्नान करने के 20 रूपए लिखे हैं। यात्री अगर सुलभ कांप्लेक्स में पेशाब करने जाता है तो उससे 10 रूपए लेने के बाद उसे कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है । निशुल्क पेशाब घर की हालत खस्ता सुलभ कांप्लेक्स के नजदीक ही पुराना निशुल्क पेशाब घर बना हुआ है। लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो रही है। पेशाब घर के बाहर व अंदर…

Read More

अभी विवाहों का शोर 14 दिन के लिए 24 से थमेंगा शोर के दोर से परीक्षार्थियों को होलाष्टक सहित 14 दिन की राहत -शुभ कामों पर लगेगा अष्टक तो बैंड –बाजा,डीजे भी थम जाएंगे

  उज्जैन। अभी विवाहों के बैंड-बाजा और डीजे के शोर का दौर चल रहा है। इसी दरमियान माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को हायर सेकेंडरी का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र के एक दिन पहले जमकर शादियों की धूम रही और खूब शोर का दौर रहा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में इस शोर से परीक्षार्थियों को धर्मागत रूप से होलाष्टक राहत देने वाला है। पूरे आठ दिन बैंड-बाजा और डीजे पर स्वत: ही रोक लग जाएगी। यही नहीं विवाहों के मुहूर्त न…

Read More

10वीं की छात्रा की मौत पर सस्पेंस:14 दिन बाद भी सुराग नहीं, न्याय के लिए कैंडल रैली निकली

खरगोन।खरगोन के आभापुरी में 10वीं की छात्रा रक्षा कटझरे की संदेहास्पद मौत के 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से समाज में रोष व्याप्त है। परिजनों ने चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है।छात्रा गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल गई थी और चार दिन बाद 30 जनवरी को उसका शव एक कुएं से बरामद हुआ था। परिजनों ने चैनपुर पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।सोमवार रात 7 बजे आदिवासी विकास परिषद के छात्र विभाग…

Read More

स्टेशन पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़:ऑटो चालक पर आरोप; हिंदू जागरण मंच व वाल्मीकि महापंचायत ने पकड़ा

रतलाम।रतलाम रेलवे स्टेशन पर तीन महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक इमरान गुजराती को हिंदू जागरण मंच और वाल्मीकि महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को जीआरपी थाने को सौंपा। घटना से गुस्साए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात 15 से 20 मिनट तक स्टेशन रोड पर जाम भी लगाया। जीआरपी थाना ने मामले में केस दर्ज किया है।एक महिला कर्मचारी (ठेका श्रमिक) ने जीआरपी थाने में एफआईआर करवाई है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से रिक्शा चलाने वाला इमरान गुजराती…

Read More

कश्मीरी मूल की शबाना महमूद ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM बन सकती हैं:

लंदन।अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादों के कारण अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है। लेबर पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि स्टार्मर ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है।इस बीच, नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में गृह मंत्री शबाना महमूद के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री वेस्ट स्ट्रीटिंग और पूर्व उपप्रधानमंत्री अंगेला रेनर का नाम सामने आ रहा है। शबाना महमूद PoK के मीरपुर मूल की है। 2025 में गृह मंत्री बनने वाली वह पहली मुस्लिम महिला हैं। अगर…

Read More