5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग में वापसी, वेब सीरीज फैमिली बिजनेस में आएंगी नजर, एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस खुश

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद रिया चक्रवर्ती फिर से फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही हैं। मंगलवार शाम वह मुंबई में हुए नेक्स्ट वन नेटफिल्क्सि इवेंट में शामिल हुईं, जहां एक्ट्रेस ने अपनी कमबैक सीरीज फैमिली बिजनेस की आधिकारिक घोषणा की। इस सीरीज में रिया के साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। खा, नई शक्ति मिलती है पुराने पैसे से। जब सत्ता बड़ी होती है, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। फैमिली बिजनेस…

Read More

टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीद जगी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उम्मीद जगी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इस मैच पर दोबारा विचार करने की अपील की है। पीसीबी 15 फरवरी को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बहिष्कार के फैसले पर सरकार से बातचीत करेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से कहा ने कहा, ‘हम भारत के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे हैं। अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है तो हमें रेवेन्यू में भारी नुकसान होगा। दरअसल…

Read More

लिव-इन पार्टनर ने युवती की हत्या की

कॉलेज परिसर में किया हमला, दूसरे युवक से सबंध को लेकर हुआ था विवाद ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरूआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी लिए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया…

Read More

भाजपा नेता की गुंडागर्दी, युवकों के सिर फोड़े, स्कॉर्पियो तोड़ी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए। घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी के रूप में हुई है। पीड़ित प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित…

Read More

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24 डिग्री

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री रहा। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में टेंपरेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्दी फतेहपुर और पाली में रही। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और 5 डिग्री रहा। उत्तर…

Read More

अमेरिका भारत को 25% पेनल्टी टैरिफ वापस करेगा

कारोबारियों को 40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी, रूसी तेल खरीद पर पेनल्टी लगाई थी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत को एक बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी प्रशासन ने न सिर्फ टैरिफ दर को 50% से घटाकर 18% किया है, बल्कि रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का भी फैसला लिया है। इस फैसले से भारतीय कारोबारियों को 40 हजार करोड़ की राहत मिलने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस से जारी आधिकारिक जानकारी…

Read More

महिला की पिटाई का वीडियो वायरल : बीजेपी नेता पर आरोप कांग्रेस ने एफआईआर की मांग उठाई

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा नेता संतोष पाठक है। हालांकि इस मामले में अब तक आधिकारिक तौर पर किसी एजेंसी की पुष्टि सामने नहीं आई है और घटना के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Read More

जापान चुनाव में प्रधानमंत्री तकाइची की बड़ी जीत

टोक्यो। जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीबीसी के मुताबिक, एलडीपी के गठबंधन को 465 में से 352 सीटें मिली हैं। एलडीपी अकेले 316 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों से काफी ज्यादा हैं। यह पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले 1986 में पार्टी ने 300 सीटें जीती थीं। चुनाव जीतने के बाद ताकाइची ने कहा कि वह जापान को…

Read More

अगर सवा करोड़ बांग्लादेशी हिंदू खड़े हुए तो दुनिया भर से समर्थन मिलेगा

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की शताब्दी व्याख्यान श्रृंखला के दौरान कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी स्पष्ट और विस्तृत राय रखी। वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित कार्यक्रम ह्यसौ वर्ष का संघ प्रवास नई दिशाएं में संबोधन के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की स्थिति, भारत में जनसंख्या संतुलन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक दृष्टिकोण और संघ की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों का उल्लेख करते हुए…

Read More

सीएम हेल्पलाइन  की हकीकत :  राजस्व और स्वास्थ्य जैसे बड़े महकमे जनता की समस्याएं सुलझाने में पीछे

उज्जैन। शहर के  लोग भले ही अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए सीएम हेल्प  लाइन की मदद लेते हो लेकिन जो जानकारी यर्थाथ में सामने आई है उसके अनुसार पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी जनता की समस्याएं दूर करने में राजस्व और स्वास्थ्य जैसे बड़े महकमे पीछे है। यही हाल  कृषि, स्कूल व उच्च शिक्षा, पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों के भी है। प्रदेश सरकार ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन विभागीय अफसरों की सुस्ती के कारण…

Read More