ब्रह्मास्त्र भुवनेश्वर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में गुरुवार को एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे 520 पर सुबह करीब 11 बजे के बालिंग पुलिस स्टेशन के पास हुई। पुलिस ने बताया कि सड़क पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसके कारण राउरकेला से कोइदा जा रही बस गलत रास्ते पर…
Read MoreMonth: September 2025
जेलेंस्की का बड़ा बयान कहा- मैं राष्ट्रपति पद छोडने को तैयार
कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी प्राथमिकता एक और कार्यकाल की चाहत रखने के बजाय संघर्ष को समाप्त करना है। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा लक्ष्य जंग को खत्म करना है। ये टिप्पणियां उनके अब तक के सबसे स्पष्ट संकेतों में से एक हैं कि उनका अनिश्चित काल तक सत्ता में बने रहने का इरादा नहीं है। 2022 में रूस के पूर्ण आक्रमण के बाद…
Read Moreमिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा
चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की ‘रीढ़’ कहे जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट आज रिटायर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी जाएगी। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे। स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था। 62 साल की सर्विस के दौरान सुपरसोनिक मिग-21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999…
Read Moreदेश भर के रेलवे स्टेशनों पर पाली में बने कुल्हड़ में बिकेगी चाय
पाली। राजस्थान के पाली में बने कुल्हड़ में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर चाय परोसी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पाली में बन रहे मिट्टी के सिकोरे की क्वालिटी काफी अच्छी है। पाली देश के लिए रोल मॉडल बने, इसलिए यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के सिकोरे रेलवे उपयोग में लेगा। इससे देशभर में प्लेटफॉर्म पर सिकोरे में लोग चाय पीते नजर आएंगे। महिलाओं के रोजगार में इजाफा होगा। रेल मंत्री गुरुवार 25 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे ट्रेन से पाली रेलवे स्टेशन पर…
Read Moreप्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
इंदौर। प्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो फरार हैं। आरोपियों ने मुख्य आरोपी सोनू राठौर के कहने पर हमला किया था। सोनू का प्रॉपर्टी कारोबारी से पैसोें का लेनदेन का विवाद था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज नागर पर गोली चलाने वाले आरोपी अमन राजपूत मांगलिया को पकड़ा है। विनय उर्फ सोनू राठौर पिता भूमि राज राठौर और युवराज उर्फ राज बच्चा पिता दिनेश सोनगरा दोनों निवासी तपेश्वरी बाग खजराना फरार हैं।…
Read More41 साल में ऐतिहासिक मोड़ पर एशिया कप, भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे, बांग्लादेश ने गंवाया मौका
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-4 मैच में 11 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना 28 सितंबर यानी रविवार को भारत से खिताबी मुकाबले में होगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में भारत से होगा। यह मैच 28 सितंबर यानी रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…
Read Moreडिप्टी कलेक्टर सिराज मंसूरी पर पत्नी के गंभीर आरोप
डिप्टी कलेक्टर सिराज मंसूरी पर पत्नी के गंभीर आरोप उज्जैन | 21 घंटे पहले लोकायुक्त कार्रवाई में फंसे डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद सिराज मंसूरी की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। उनकी पत्नी तबस्सुम बानो ने उज्जैन आकर पुलिस और प्रशासन को वीडियो, फुटेज और रिकॉर्डिंग सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। 🔴 तबस्सुम बानो के आरोप पति सिराज मंसूरी झूठे केस में फंसाने और गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। बिना सरकारी अनुमति के बैंकॉक, दुबई और इराक यात्राएं कीं। बेनामी संपत्ति अर्जित की — छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर में प्लॉट,…
Read Moreविशेष चैकिंग अभियान: 27 बसों से ₹5.50 लाख बकाया टैक्स वसूला
विशेष चैकिंग अभियान: 27 बसों से ₹5.50 लाख बकाया टैक्स वसूला उज्जैन | 7 घंटे पहले परिवहन विभाग की टीम ने शहर में चल रहे विशेष चैकिंग अभियान के तीसरे दिन सख्ती दिखाई। इस दौरान 27 बसों से ₹5.50 लाख बकाया टैक्स वसूला गया। 🚍 कार्रवाई की प्रमुख बातें 2 बस संचालकों पर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट उल्लंघन के लिए ₹1.25 लाख जुर्माना लगाया गया। आरटीओ संतोष मालवीय के नेतृत्व में टीम ने तराना रोड कानीपुरा, मक्सी रोड (श्री सिंथेटिक्स फैक्टरी के पास) और नानाखेड़ा बस स्टैंड पर चैकिंग की।…
Read Moreरेजांगला का शौर्य
रेजांगला का शौर्य मुख्य अतिथि रमेश यादव ने बताया – 1962 के युद्ध में 114 अहीर यादव सैनिकों ने चीन की सेना से लोहा लिया। उन्होंने 3,500 चीनी सैनिकों का सामना किया। इस लड़ाई में 1,350 चीनी सैनिक मारे गए और भारतीय वीरों ने आखिरी सांस तक मोर्चा नहीं छोड़ा। 🎖️ पूर्व सैनिकों का सम्मान कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम हुआ। सैनिक कल्याण संगठन के 30 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार कमल सोनी ने भी संबोधित किया। 📢 अहीर रेजिमेंट की मांग प्रदेश अध्यक्ष…
Read Moreउज्जैन में गरबा विवाद: हिंदू जागरण मंच ने फिल्मी गानों पर रोका कार्यक्रम, आयोजक ने मंच से मांगी माफी
उज्जैन में गरबा विवाद: हिंदू जागरण मंच ने फिल्मी गानों पर रोका कार्यक्रम, आयोजक ने मंच से मांगी माफी उज्जैन | 2 घंटे पहले उज्जैन में बुधवार रात ताल गरबा महोत्सव के दौरान फिल्मी गानों पर गरबा कराए जाने से विवाद हो गया।हिंदू जागरण मंच और हिंदू समाज युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया। ✋ क्यों हुआ विवाद? आयोजन स्थल: परमेश्वरी गार्डन, इंदौर रोड आयोजकों ने गरबा के दौरान फिल्मी व फूहड़ गाने बजाए। कार्यकर्ताओं का आरोप: “पहले ही चेतावनी दी थी, फिर भी…
Read More