छात्र-छात्राओं की सुरक्षा लेकर पुलिस की निर्णायक पहल -स्कूली वाहनों में करना होगा गाइडलाइन का पालन

उज्जैन। नवीन शिक्षा सत्र की शुरूआत होने पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरूवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कंट्रोलरूम पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिसमें उच्च न्यायालय और शासन द्वारा निर्धारित स्कूल वाहनों में गाइडलाइन और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में एएसपी नितेश भार्गव के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, परिवहन अधिकारी के साथ जिे के प्रमुख विद्यालयों के संचालक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में…

Read More

महाकाल पुजारी रमन त्रिवेदी का इंदौर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया सम्मान

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महर्षि पंडित रमन त्रिवेदी का इंदौर की द पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ट्रॉफी से पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सम्मान किया। इस अवसर पर साइबर सेल के आईजी वरुण कपूर  इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी विशेष रूप से मौजूद थे। पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा किए गए अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मंच से पंडित त्रिवेदी के साथ ही भारत वर्ष की चुनिंदा हस्तियों…

Read More

महाकाल सवारियों में ऐसी बेरिकेटिंग  करे कि हर श्रद्धालु को सुलभ दर्शन हो – 14 जुलाई को प्रथम सवारी निकलेगी, प्रशासन की पहली बैठक

क दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। प्रथम सवारी 14 जुलाई को निकलेगी तो अन्तिम राजसी सवारी 18 अगस्त को निकाली जायेगी। श्रावण में चार एवं भादौ मास में दो सवारियाॅं निकलेगी। इसे लेकर महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम माधव नगर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सवारी के दौरान मार्ग में ऐसी बेरिकेटिंग की जाए कि सुलभता के साथ भगवान…

Read More

महाकाल सवारी मार्ग पर अतिक्रमण पसरा आगे पाट पीछे सपाट के हाल प्रशासन के सामने आए -महाकाल के सामने ही अतिक्रमण करने से नहीं रोक पा रहे

  उज्जैन। गुरूवार को श्री महाकालेश्वर की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक से सवारी मार्ग तक प्रशासन उतरा। इस दौरान सडक पर प्रशासन के सामने जो हाल आए हैं वे आगे पाट पीछे सपाट के रहे हैं। स्थिति यह रही है कि महाकाल से चौराहा तक के मार्ग पर आने वाली होटलों ने ही अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण कर लिया है। महाकाल गेट के सामने की सडक तक नहीं बन सकी है। महाकाल की सवारी के लिए कुछ वर्ष पूर्व छोटी गलियों में जगदीश मंदिर के पास की गली…

Read More

इंदौर नगर निगम में फर्जी वसूली नोटिस का खुलासा, जांच के आदेश

📰 इंदौर नगर निगम में फर्जी वसूली नोटिस का खुलासा, जांच के आदेश इंदौर। नगर निगम में एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से 7.5 लाख रुपए की वसूली का नोटिस भेजा गया। यह नोटिस निगम कार्यालय के लेटरहेड पर तैयार किया गया था, जिसमें विभाग का नाम और वैध हस्ताक्षर नहीं थे। मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फर्जी नोटिस अशोक कुमार बत्रा, वरुण बत्रा और मयंक बत्रा…

Read More

सोनम-राजा हनीमून मिस्ट्री में बड़ा खुलासा: नाले से बरामद हुई पिस्टल और मोबाइल

सोनम-राजा हनीमून मिस्ट्री में बड़ा खुलासा: नाले से बरामद हुई पिस्टल और मोबाइल 📍 इंदौर, 25 जून 2025 सोनम-राजा हनीमून मिस्ट्री केस में इंदौर पुलिस और एसआईटी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले से जुड़े प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलाम जेम्सको मंगलवार को इंदौर के पलासिया क्षेत्र स्थित एक नाले के पास ले जाया गया, जहां उसकी निशानदेही पर एक सफेद थैली बरामद की गई है। इस थैली से मिली वस्तुएं इस चर्चित केस की गुत्थी सुलझाने में निर्णायक साबित हो सकती हैं। 🔍 नाले में आधे घंटे की खोजबीन…

Read More

महू के पास चोरल में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरा, दो मजदूरों की मौत

महू के पास चोरल में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरा, दो मजदूरों की मौत मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी | लापरवाही की जांच शुरू 📍 महू/इंदौर, 25 जून 2025 महू के समीप चोरल क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन टनल का अगला हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया…

Read More

बिना डिग्री के डॉक्टर ने युवक को गलत इंजेक्शन

  उज्जैन। 14 माह पहले अवंतिपुरा में रहने वाले यशवंत उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी की उपचार के दौरान लगाये गये इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था, जांच के बाद इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर मोहनलाल वर्मा 76 साल के खिलाफ धारा 304-ए का मामला दर्ज किया गया है। एएसआई अशोक गुप्ता ने बताया कि डॉ. वर्मा कहारवाड़ी में ज्योति क्लीनिक संचालित करते थे। तबीयत बिगड़ने…

Read More

चाचा-भतीजा लौट रहे थे घर पहुंच गये अस्पताल

उज्जैन। झाबुआ पैतृक गांव से बाइक सवार दिनेश पिता जग्गू मावी निवासी दौलतपुर पेटलावद अपने भतीजे राधेश्याम पिता बद्रीलाल के साथ वापस लौट रहे थे। सोमवार-मंगलवार रात इंगोरिया से गुजरते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों चाचा-भतीजा गिरने पर गंभीर घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दिनेश मावी को गंभीर चोंट आने पर उपचार के लिये भर्ती किया। राधेश्याम को भी चोंट लगी थी, लेकिन उसे स्वास्थ्य स्टॉफ निगरानी में उपचार दिया गया और हालत में सुधार होने पर…

Read More

जमीन विवाद में परिवार के 2 पक्षों में हुआ विवाद

उज्जैन। माकडोन के ग्राम केसवाल में रहने वाले हुसैन पिता बशीर खां 70 साल और फारूख पिता गफ्फूर खां 38 साल एक ही परिवार से जुडेÞ हुए है। दोनों के परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार सुबह खेत पर दोनों के परिवार में विवाद हो गया। एक-दूसरे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धौंस दी गई। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया है।

Read More