दैनिक अवंतिका उज्जैन। गुजरात की तर्ज पर उज्जैन में महाकाल संस्कृति वन बनाया जा रहा है। इसे 12 हेक्टेयर एरिया में कोठी रोड पर तैयार किया गया है। जिसमें 30 हजार पौधे लगाए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को पर्यावरण के साथ अध्यात्म से जोड़ने के लिए योग केंद्र और अवंतिका नगरी का इतिहास बताने के लिए राजा विक्रमादित्य की सिंहासन बत्तीसी भी आकार ले रही है। इतना ही नहीं महाकाल संस्कृति वन में मंदिर भी होंगे। 13 करोड़ रुपए की लागत से यह बनकर तैयार होगा 13 करोड़ रुपए…
Read MoreMonth: June 2025
दिए भस्मारती कराने के लिए रुपए – दिल्ली के श्रद्धालु ने ऑनलाइन भेजे 2 हजार पर अनुमति नहीं मिली
दैनिक अवंतिका उज्जैन। एक साल पहले मिले युवक को दिल्ली के रहने वाले श्रद्धालु ने अभी भस्मारती करने की अनुमति के लिए रुपए दे दिए। श्रद्धालु जब यहां पहुंचा तो मालूम हुआ उसके साथ तो ठगी हो गई है। ठग ने श्रद्धालु से 2 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। श्रद्धालु अनिल मल्होत्रा निवासी करोल बाग दिल्ली ने शिकायत में बताया है कि वह एक साल पहले उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आया था। यहीं पर उसकी सचिन नाम के युवक से पहचान हो गई थी। सचिन ने उसे अपने मोबाइल…
Read Moreकिसानों में खुशी,बरसा पानी आगामी दिनों में अधिकांश सोयाबीन बोवनी का काम अरब सागर से आए मानसून से तापमान धडाम,पहली वर्षा 3.0 मिमी – बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं भी एक्टिव होने से डबल स्पीड
उज्जैन। इस बार मानसून की आमद अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाडी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से डबल स्पीड में है। मानसून के आते ही दिन का तापमान धडाम हो गया है। आमजन ने उमस और तपन से राहत मिली है। मानसून के शुरूआती दौर में 3.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं और उनका रूख खेतों की और हो गया है। आगामी समय में खेतों में बोवनी की शुरूआत होने वाली है। मानसून…
Read Moreसड़कों पर दिनभर लगा रहता है मवेशियों का जमघट, हादसों का कारण भी बन रहे शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे मवेशी
उज्जैन। शहर की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन्हें पकड़ने के आदेश भले ही कई बार जारी किए गए हों, लेकिन अमल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण इनकी संख्या घटने के बजाय और बढ़ती जा रही है। अब तो स्थिति यह है कि नगर निगम के दफ्तर के आसपास भी आवारा मवेशी झुंड बनाकर घूमते नजर आ रहे हैं। यही स्थिति आगर रोड गाड़ी अड्डे के समीप नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के बाहर…
Read Moreलाड़ली बहना योजना के तहत दीपावली से मिलेगी 1500 रूपये प्रति माह की नियमित राशि*
इंदौर\ उज्जैन मु्ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए कहा है कि आगामी दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रूपये प्रति माह की नियमित राशि दी जायेगी। अभी वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि…
Read Moreमहापौर द्वारा गंभीर डेम स्थित भगवान बिल्केश्वर का अभिषेक पूजन करते हुए शहर में उत्तम वर्षा एवं शीघ्र डेम भरे जाने की कामना की गई
उज्जैन।शहर की जलापूर्ति का मुख्य केंद्र बिंदु गंभीर बांध अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भरने एवं शहर में उत्तम वर्षा की कामना हेतु गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री कैलाश प्रजापत पीएचई विभाग के उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल के साथ गंभीर डेम स्थित जल के देवता भगवान बिलकेश्वर महादेव का पंचामृत जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया गया। साथ ही शहर में उत्तम वर्ष एवं गंभीर दम के अपनी पूर्ण…
Read Moreमहिला उपयंत्री से अभद्रता के मामले में आरोपित की संविदा बढी -हाईकोर्ट में प्रकरण विचारण के दौरान ही नगर निगम की विशेष मेहरबानी सामने आई
उज्जैन। महिला उपयंत्री के साथ अभद्रता एवं अश्लीलता के मामले में आरोपी नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पियूष भार्गव ने एक बार फिर अपने वर्चस्व का परचम फहराया है। संविदा वृद्धि के रूके हुए उनके प्रकरण में एक साल की अवधि नगर निगम ने बढा दी है। महिला उपयंत्री ने प्रकरण हाईकोर्ट में लगाया है जहां 27 जून को आयुक्त को तलब किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। नगर निगम में महिला उपयंत्री को परेशान करने और अभद्रता एवं अश्लीलता का मामला महिला थाना पुलिस ने…
Read Moreबुर्का पहन टैक्सी से गाजीपुर भागी सोनम, शिलांग पुलिस को मिला बड़ा सुराग
बुर्का पहन टैक्सी से गाजीपुर भागी सोनम, शिलांग पुलिस को मिला बड़ा सुराग राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा, एक और महिला की हत्या का था प्लान 📍 इंदौर | 19 जून 2025 ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शिलांग पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि सोनम रघुवंशी ने राजा की हत्या के बाद बुर्का पहनकर एक टैक्सी के ज़रिए इंदौर से गाजीपुर तक का सफर किया था। यही नहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सोनम की योजना एक…
Read Moreमुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान – दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान – दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, कांग्रेस पर भी साधा निशाना 📍इंदौर, मध्य प्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि मिलेगी। इंदौर से वर्चुअली जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने यह बातें सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। खराब मौसम के चलते वह बड़वानी…
Read Moreइंदौर नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी बर्खास्त, ईओडब्ल्यू के छापे में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
पेड़-पौधे, गमलों की खरीदी में किया भ्रष्टाचार ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम में सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के छापे के बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने यह आदेश जारी कर दिया है। चेतन पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। छापे के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई है। बर्खास्तगी के आदेश में लिखा है कि पाटिल ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब कमाई की और विभाग की छवि को धूमिल किया है।…
Read More