आंख में मिर्ची डालकर लूट 35 हजार रुपए – रेलवे टिकट विंडो पर वारदात, कैमरे में दिखा बदमाश

उज्जैन। माधव नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर टिकट विंडो क्लर्क की आंख में मिर्ची डालकर बदमाश ने 35 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कैमरे में कैद होना सामने आया है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि लूट की वारदात शनिवार शाम को होना सामने आया है। प्लेटफार्म नंबर 8 के टिकट विंडो पर रेलवे क्लर्क यक्षित सोनकर बैठे हुए थे और टिकट कलेक्शन की राशि गिन रहे थे। टिकट विंडो कक्ष का पिछला गेट…

Read More

ब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार

ब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार ब्यावरा, राजगढ़ राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के टाल मोहल्ला क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर भारी हंगामा हो गया। धर्मशाला के पास पूनम कुशवाह के साथ चार-पांच लोगों ने जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस के आरक्षक चुन्नीलाल कुशवाह, पियूष गुप्ता और एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शांति कायम करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया तथा वीडियो…

Read More

बिल्डरों पर रेरा ने निकाली 312 करोड़ की रिकवरी : मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं का नंगा नाच

रेरा ने मार्च में लगभग 2 हजार मामलों में आरआरसी जारी की, कायदे से कैलाश शर्मा को चल-अचल संपत्ति जब्त कर जेल भेजना चाहिए! ठगोरन कविता महाजन, राकेश राठौर और हिमांशु पाटीदार का क्या होगा? इंदौर में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही इंदौर कलेक्ट्रेट का होगा घेराव! कैलाश और कविता (बंटी-बबली) जाएंगे जेल! ब्रह्मास्त्र इंदौर कमिश्नर नगरीय विकास एवं आवास ने मार्च के आखिरी हफ्ते में सभी निगम कमिश्नरों और राजस्व अधिकारियों को वसूली के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक जिलों से कोई जानकारी नहीं आई है।…

Read More

देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

मप्र-राजस्थान में पारा 10 डिग्री तक गिरा, दिल्ली में 2 घंटे तक फ्लाइट्स प्रभावित रही ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश-बिहार सहित 25 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना भी है। इधर, ओडिशा…

Read More

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर

ब्रह्मास्त्र गरियाबंद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम हुई। इसके साथ ही, राज्य में इस साल सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या बढ़कर 145 हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम राजधानी रायपुर से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित गरियाबंद…

Read More

पाकिस्तान के मंगोचर शहर पर बीएलए ने किया कब्जा, क्वेटा-कराची हाईवे बंद

बलूचिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़ा दावा करते हुए कलात जिले के मंगोचर शहर पर कब्जा कर लिया है। बीएलए ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्वेटा-कराची हाईवे को भी बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीएलए के सशस्त्र विंग ने मंगोचर शहर में सरकारी इमारतों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि उन्होंने कुछ पाकिस्तानी सैनिकों और सरकारी अधिकारियों को बंधक…

Read More

सिंगापुर आम चुनाव में पीएम लॉरेंस वोंग की जीत, 97 में से 87 सीटें मिलीं

सिंगापुर सिटी। सिंगापुर में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पीपुल्स एक्शन पार्टी ने जीत हासिल की। पार्टी को 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें मिलीं। जीत के बाद प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि हम मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं। हम और भी कड़ी मेहनत करके आपके भरोसे का सम्मान करेंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी के बीच था। इनके अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। चुनाव विभाग…

Read More

पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी

पहलगाम/नई दिल्ली। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी है। उन्होंने शनिवार को रूस मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत की मीडिया, नेताओं के बयान और कुछ लीक डॉक्यूमेंट्स से यह लग रहा है कि वह पाकिस्तान की कुछ जगहों पर अटैक करने वाला है। जमाली ने कहा- अगर भारत पाकिस्तान पर अटैक करता है तो इस्लामाबाद अपनी पूरी ताकत से भारत का जवाब देगा, चाहे वह न्यूक्लियर अटैक ही क्यों न हो। उधर, राजस्थान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स…

Read More

चालक को चाकू मारने के बाद बदमाशों ने फोड़ी आटो

उज्जैन। कानीपुरा मार्ग पर रहने वाले आटो चालक को शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मारे और आटो में तोड़फोड़ कर भाग निकले। चालक की मां बीच-बचाव में घायल हुई है। पुलिस ने मामले में चाकू मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। चरक अस्पताल में भर्ती कानीपुरा तिरूपतिधाम कालोनी में रहने वाले विशाल पिता प्रवीण शाह ने बताया कि आटो चलता है और निशा शर्मा के मकान में किराये से रहता है। कुछ दिन पहले मकान मालकिन के बेटे का विवाद कुछ…

Read More

सुबह-शाम मैदान में लग रहे चौके-छक्के,चाकूबाजी में घायल युवक को लाये अस्पताल

उज्जैन। परीक्षाओं का दौर खत्म होने और परिणाम आने के बाद स्कूलों में गर्मियों का अवकाश शुरू हो चुका है। जिसके बाद मार्च-अप्रैल से सूने पड़े मैदानों में खिलाड़ियों की मौजूदगी दिखाई देने लगी है। सुबह-शाम क्रिकेट और फुटबाल के प्रेमी मैदानों चौके-छक्के लगाने के साथ गोल दागते में भागमभाग कर रहे है।  सबसे अधिक दिवानगी क्रिकेट की दिखाई दे रही है। क्षीरसागर मैदान, दशहरा मैदान में खिलाड़ियों का जमघट दिखाई दे रहा है। स्पोटर्स दुकानों के साथ बाजार में क्रिकेट के बेट की दुकाने लगी हुई है। मैदानों में…

Read More