उज्जैन। लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया है। गिरोह के 2 सदस्य फरार है, जिनकी तलाश जारी है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि बिरलाग्राम और नागदा के बीच बीसीआई खंडहर में बुधवार-गुरूवार रात गश्त के दौरान एक युवक-युवती संदिग्ध दिखाई दिये। जिन्हे रोकने का प्रयास किया तो वह भाग निकले। इसी बीच उनका मोबाइल गिर गया। जिसे पुलिस ने बरामद किया और देखा तो उसमें…
Read MoreMonth: May 2025
राना में बंदूकधारी बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर डाला डाका -4 कर्मचारियों और मालिक को बनाया बंधक, 44 हजार नगद और चेन-अंगूठी लूटी
उज्जैन। बंदूकधारी 7-8 बदमाशों ने गुरूवार-शुक्रवार रात तराना-मक्सी के बीच कनासिया नाका के पास जिओ पेट्रोल पंप पर डाका डाला। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मालिक के आने पर उसे भी घेर लिया और सभी को बंधक बनाने के बाद 44 हजार रूपये नगद, सोने की चेन-अंगूठी लूटकर भाग निकले। संगीन वारदात का पता चलते ही 2 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तराना थाना प्रभारी पीएस दलोदिया ने बताया कि रात 12.30 बजे सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे कनासिया नाका पर जिओ पेट्रोल पम्प…
Read Moreनगर निगम ने गाड़ी अड्डा से वीडि क्लॉथ मार्केट तक का हटाया अतिक्रमण मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू
उज्जैन। शहर के कई मुख्य मार्ग अतिक्रमण की वजह से संकरे हो गए हैं। इस कारण वाहनों का जाम लग रहा है। दिन में मार्ग संकरा दिखाई देता हैं। रात में इन मार्गों का अस्तित्व सामने आता है। इसी प्रकार शहर के कई ऐसे मार्ग है जो अतिक्रमण की वजह से दिन में संकरे हो जाते हैं और यहां पर हमेशा वाहनों का जाम लगता है। इसी के तहत नगर निगम की टीम ने इन मार्गों पर फैला अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। कोयला फाटक से…
Read Moreईदगाह के पास विवाद, चरक में भी आमने-सामने
उज्जैन। ईदगाह के पास कब्रिस्तान के सामने से निकलने की बात पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष घायल हो गये थे, चरक भवन उपचार के लिये पहुंचे तो वहां भी आमना-सामना हो गया। हंगामा होता देख सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने दोनों पक्षों को रोका। एक पक्ष की ओर से पुलिस ने मारपीट कर रूपयों की मांग करने का प्रकरण दर्ज किया है। दुर्गा कालोनी में रहने वाला राजू पिता ओमप्रकाश सोलंकी अपने भाई विजय के घर तिरूपति सैफरान कालोनी गया था। जहां से रात में वह भाई के…
Read Moreउद्योगपुरी में श्रमिक की गिरने के बाद मौत
उज्जैन। ढांचा भवन उद्योगपुरी में शुक्रवार शाम श्रमिक की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। उसे चरक अस्पताल लाया गया। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव घर ले जाने की बात कहने लगे। समझाईश के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन उद्योगपुरी में रूपाली टेक्सटाईल्स में काम करने वाले सुरेश पिता बालकृष्ण शर्मा 55 वर्ष को शाम 5.30 बजे चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा…
Read Moreपटवारी आलोक पांडे एवं तहसीलदार जीवन मोद्यी के लिए घट्टिया राजस्व चारागाह बना अहस्तांतरणीय जमीन का हस्तांतरण, बैंक बंधक पर नामांतरण -पटवारी की कई शिकायतें फिर भी बराबर कर रहा राजस्व रेकार्ड में गोलमाल
उज्जैन। घट्टिया राजस्व को यहां पदस्थ पटवारी आलोक पांडे ने तहसीलदार के प्रश्रय के चलते चारागाह बना दिया है। इनकी मिलीभगत से तहसील में अहस्तांतरणीय जमीनों का हस्तांतरण, बैंक में बंधक जमीनों का नामांतरण किया जा रहा है। पटवारी की कई शिकायतें सामने होने पर भी तहसीलदार की गजब की मेहरबानी इन पर है। यहां तक की राजस्व के रेकार्ड में भी यह गोलमाल करने में लगा हुआ है। एसडीएम के पास जानकारी पहुंचने पर पटवारी को नोटिस जारी किया गया है। घट्टिया तहसील के सिलोदा रावल,बडवई ,इलियास खेडी के…
Read More11 जुलाई से लगेगा श्रावण मास, 14 जुलाई को निकलेगी महाकाल की पहली सवारी – इस बार श्रावण-भादो मास में लाखों श्रद्धालु उज्जैन में उमड़ेंगे, मंदिर समिति ने शुरू की तैयारियां
दैनिक अवंतिका उज्जैन। 11 जुलाई से श्रावण मास लग रहा है। भगवान महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई सोमवार को निकलेगी। मंदिर प्रबंध समिति ने श्रावण मास के साथ महाकाल की निकलने वाली सवारियों की तैयारियां शुरू कर दी है। श्रावण-भादो मास में इस बार लाखों श्रद्धालु उज्जैन में उमड़ेंगे। वहीं भगवान महाकाल की कुल 6 सवारियां निकलेंगी। 14 जुलाई को पहले सोमवार से सवारी निकलना शुरू होगी। अंतिम राजसी सवारी 18 अगस्त को आएगी। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण मास में चार और भादो मास में…
Read Moreइस बार 27 मई को शनि जयंती पर बन रहा विशेष संयोग, भौमवती अमावस्या भी आ रही – त्रिवेणी, नई पेठ व ढाबा रोड स्थित शनि मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन
दैनिक अवंतिका उज्जैन। इस बार 27 मई को शनि जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। इसी दिन भौमवती अमावस्या भी आ रही है। धर्म की दृष्टि से ज्येष्ठ मास वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण मास माना जाता है। इस मास में कई बड़े पर्व व तिथियां आती है जिसमें दान-पुण्य करने का कई गुना फल मिलता है। शनि जयंती पर उज्जैन के अति प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी इंदौर रोड पर मुख्य आयोजन होंगे। वहीं नई पेठ व ढाबा रोड स्थित शनि मंदिरों में भी शनि देव का अभिषेक-पूजन, श्रृंगार, भोग व आरती…
Read Moreबेगमबाग योजना के 28 भूखंडों में से 2 पर कार्रवाई,नियमों का पालन नहीं,लीज निरस्त यूडीए ने दो भूखंडों के पांच मकानों पर चलाया बूलडोजर -लोगों ने सडक पर बैठकर विरोध किया,शहरकाजी ने जाकर अधिकारियों से जानकारी ली
उज्जैन । शुक्रवार सुबह उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बेगमबाग हरिफाटक ब्रिज से महाकाल मार्ग पर स्थित दो प्लाट पर बने पांच मकानों पर पुलिस एवं नगर निगम के साथ बुलडोजर चलाया है। इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए यहां बडी संख्या में लोग पहुंचे थे और उन्होंने चक्कजाम कर दिया था। शहरकाजी ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट के आदेश की जानकारी ली और उसके बाद भवनों के तोडने की कार्रवाई हो सकी। शुक्रवार तडके भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विकास प्राधिकरण, नगर निगम की टीम के साथ…
Read Moreमोगरे की कलियों से सजा मां गढ़कालिका का दरबार, 100 किलो आम का महाभोग
दैनिक अवंतिका उज्जैन। मां गढ़कालिका के दरबार में शुक्रवार को आम मनोरथ का अयोजन किया गया। मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया कि ज्येष्ठ मास में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए उज्जैन के मंदिरों में ठंडे फूलों से शृंगार करने व फलों का भोग लगाने की परंपरा है। इसके अंतर्गत ही मंदिर में आम मनोरथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में मोगरे की कलियों से सजावट की गई। मां गढ़कालिका का दिव्य शृंगार कर 100 किलो आम का महाभोग लगाया गया।…
Read More