उज्जैन। सन नियो के आने वाले शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम के मुख्य कलाकार मेघा रे और सूरज प्रताप सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल दर्शन के साथ-साथ राम घाट का भी दौरा किया। उन्होंने भगवान महाकाल से इस प्रेम और रहस्य से भरी कहानी की सफलता के लिए प्रार्थना की। यह कहानी दिव्या नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उज्जैन में रहती है। उसकी जिंदगी में एक जादुई…
Read MoreMonth: May 2025
शनि प्रदोष पर महाकाल का उपवास, शाम को लगा भोग – गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने किया अनुष्ठान
दैनिक अवंतिका उज्जैन। शनि प्रदोष पर्व के अवसर पर शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल ने भी उपवास रखा। प्रदोष पर भगवान महाकाल को पुजारियों ने शाम को आरती में भोग लगाया। इसके पूर्व गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने शनि प्रदोष का अनुष्ठान किया। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में यह अनुष्ठान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया। शनिवार के दिन प्रदोष होने पर यह शनि प्रदोष का महापर्व का संयोग होने पर महाकाल मंदिर में अनुष्ठान किए जाने की परंपरा…
Read Moreउज्जैन में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की घटना पर सख्त कार्रवाई, IG ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
उज्जैन में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की घटना पर सख्त कार्रवाई, IG ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित उज्जैन, 24 मई 2025 – उज्जैन जिले के एक क्षेत्र में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (IG ऑफिस), उज्जैन में एक उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की…
Read Moreमहाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद!
महाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद! उज्जैन, मध्य प्रदेश – कहते हैं, हर शुभ कार्य की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करनी चाहिए। इसी परंपरा का पालन करते हुए सन नियो के आगामी टीवी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम ने उज्जैन के विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन कर, शो की सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शो के मुख्य कलाकार मेघा रे और सूरज प्रताप सिंह इस…
Read Moreकलेक्टर ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश उज्जैन, 24 मई 2025 – उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक द्वारा मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शनिवार-रविवार की भीड़ को लेकर…
Read Moreकोविड की वापसी: क्या है नया खतरा और आपको क्या करना चाहिए?
कोविड की वापसी: क्या है नया खतरा और आपको क्या करना चाहिए? एशिया में नई लहर, भारत भी सतर्क जब हमें लग रहा था कि कोविड-19 अब अतीत की बात हो चुका है, तब यह वायरस फिर से सुर्खियों में है। हॉन्गकॉन्ग की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर सिंगापुर के हाई-टेक शहरों तक, कोविड के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार क्या हो रहा है, और क्या हमें फिर से मास्क पहनने की जरूरत है? आइए ताजा आंकड़ों और खबरों के आधार पर समझते हैं। आंकड़े बता…
Read Moreमहाकालेश्वर मंदिर में लगेगी टंच मशीन, दान में आए सोने की होगी परख
महाकालेश्वर मंदिर में लगेगी टंच मशीन, दान में आए सोने की होगी परख उज्जैन, मध्य प्रदेश – देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब दान में आने वाले सोने की शुद्धता जांचने के लिए टंच मशीन लगाई जाएगी। यह निर्णय मंदिर समिति ने पारदर्शिता बढ़ाने और मूल्यवान धातुओं की सही पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। क्या है टंच मशीन? टंच मशीन एक अत्याधुनिक यंत्र होता है जो सोने की शुद्धता का पता लगाने में सक्षम होता है। यह मशीन कुछ…
Read Moreइंदौर में फिर मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव
एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली, घर पर ही आइसोलेट, इस साल अब तक 5 मरीज ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है और स्थिति सामान्य है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। इन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी। उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं।…
Read Moreइंदौर में लगे विजय शाह की गुमशुदगी के पोस्टर, कांग्रेस ने लिखा मंत्री की ढूंढ कर लाने वाले को देंगे उचित इनाम
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर कांग्रेस ने एमपी के मंत्री विजय शाह के गुमशुदगी के पोस्टर शहर में लगाए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने के बाद गायब हुए मंत्री को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने की बात इन पोस्टर्स में लिखी गई है। कांग्रेस ने कहा है की जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होगा तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने…
Read Moreभारत में फिर लौटा कोरोना, अहमदाबाद में 20 मरीज मिले, गाजियाबाद में 4 केस, दिल्ली में एडवाइजरी जारी, देश में अब तक 312 मामले
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं। 2 मौतें हो चुकी हैं। उधर, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, आॅक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। दिल्ली के सभी अस्पतालों को…
Read More