April 26, 2024
– महाकाल के दरबार में कई वीआईपी पहुंच रहे
– कल उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष कौशिक भी आए थे 
ब्रह्मास्त्र उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी ने महाकाल के दर्शन किए व बाबा का आशीर्वाद लिया। महाकाल के दरबार में अभी कई वीआईपी दर्शन करने, पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
कल शनिवार को उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक भी दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा, अर्चना की थी तथा सफलता के लिए आशीर्वाद लिया था। पंडे, पुजारी वीआईपी का पूजन, अर्चन करवा रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी महाकाल दर्शन करने के लिए आने वाले हैं। उज्जैन प्रवास के दौरान वे भगवान महाकाल के दर्शन करने जाएंगे तथा विशेष पूजा, अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। भागवत यहां भरतपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में ठहरे हैं और संघ की बैठक में भाग लेने आए हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वे 4 दिन तक उज्जैन में रहेंगे। मोहन भागवत के महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल होने की खबर है। इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर में समिति द्वारा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न तैयारियां की जा रही है।