April 27, 2024

उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर में सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई। 203 लोगों ने कोरोना को हराकर संक्रमण से जंग जीती है। वहीं पॉजीटिव दर भी गिरी है। इससे पहले पांच दिनों से कोरोना दोहरा शतक लगाकर डरा रहा था। रात 11.30 बजे जारी हुए कोरोना हेल्थ बुलेटिन के लगा रहा है कि अब कोरोना की उल्टी गिनती शुरु होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग को 1329 सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें 1231 रिपोर्ट नेगेटिव थी। 98 संक्रमित मिले थे। स्वस्थ होने वालों की सं या दो गुना अधिक 203 थी। एक्टिव पॉजीटिव सं या 1641 थी। किसी में गंभीर लक्षण नहीं थे। 20 का उपचार कोविड सेंटर में चल रहा था शेष होम आइसोलेशन में थे। जिनके जल्द स्वस्थ होने की उ मीद जताई गई है। तीसरी लहर में जिस तरह से शहर में प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या सौ-डेढ़ सौ के करीब पहुंच रही थी वहीं 77 पर आ गई थी। तहसील में भी मरीजों की संख्या कम हुई है। 98 पॉजीटिव में शहर के 77, बडऩगर के 4, महिदपुर 8, नागदा 9 थे। तराना, घट्टिया, खाचरौद में राहत रही। तहसील में भी लगातार दहाई का आंकड़ा पिछले दिनों सामने आ रहा था।