April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। दिंसबर महीने में सर्दी का सितम बढ़ गया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने जीना दुश्वार कर दिया है। उधर, राजस्थान के सीकर में तापमान माइनस में चले गया है। यहां खेत में पेड़ और पौधों पर ओंस जम गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ हिस्सों में अभी शीतलहर की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान -2.6 सेल्सियस दर्ज़ किया गया।