April 26, 2024

उज्जैन। कानून व्यवस्था को बनाये रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल रही उज्जैन पुलिस को प्रदेश के समग्र मूल्यांकन में सोमवार को प्रथम स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से चर्चा करते हुए कानून व्यवस्था की रेटिंग जारी की है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार ने जिलो में 1 जनवरी 2020 से 31 अक्टूबर 20121 तक का समग्र मूल्यांकन किया है। जिसमें अ वर्ग के 6 जिलों में उज्जैन को प्रथम स्थान दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संभाग के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए उज्जैन पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई और भविष्य में आगे भी बेहतर कार्य करते रहने के निर्देश दिये।