उज्जैन/ पानबडोदिया। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पानबडोदिया में रहने वाला जितेन्द्र पिता जुझारसिंह राजपूत 34 साल नर्मदा सिंचाई लाइन में सुपरवाइजर है। सोमवार-मंगलवार रात 11 बजे वह पेट्रोलिंग पर निकला था। ग्राम बडोदिया काजी में उसने पाइन लाइन से पानी बहता देखा तो वॉल्व बंद कर दिया। लाइन से पानी खेतों में सिंचाई के लिये जा रहा था। खेत मालिकों तूफान, अरविंद और माखन को पानी बंद होने का पता चला तो वह पहुंचे और जितेन्द्र से वॉल्व चालू करने के लिये कहा। उसे पानी बर्बाद होने की बात कहीं तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में जितेन्द्र घायल हो गया, उसने परिजनों को सूचना दी। ईश्वरसिंह उसे थाने लेकर पहुंचा। जहां पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जितेन्द्र को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। परिजन उसे उज्जैन चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है।
वॉल्व बंद करने पर ग्रामीणों ने किया सुपरवाइजर पर हमला