उज्जैन। तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली से ठक-ठक गैंग के 7 बदमाशों को नानाखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने 30 दिसंबर 2025 की शाम कॉसमॉस माल के पास प्रापर्टी बोकर्स आकाश लश्करी की कार का कांच फोड़कर 20 लाख से भरा बेग उड़ा था। गैंग के 3 बदमाशों को जेल भेजने के बाद 4 बदमाशों को 9 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस बदमाशों से बेग में रखे 20 लाख में से मात्र 4.20 लाख ही बरामद कर पाई। शेष राशि की रिकवरी नहीं हो पाई है। गैंग का एक साथी फरार है, उसका भी पता नहीं चल पाया। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। जहां से भैरवगढ़ जेल भेजा गया है। ठक-ठक गैंग ने महाकाल और माधवनगर थाना क्षेत्र में 2 श्रद्धालुओं की कारों के कांच फोड़कर बेग उड़ाये थे। गैंग ने 29 जनवरी को महाकाल थाना क्षेत्र स्थित हरसिद्धी पाल पार्किंग में पूणे से धार्मिक यात्रा पर आये दीपक पांडे की कार का कांच फोड़कर बेग उड़ाया था। उक्त मामले में पूर्व में नानाखेड़ा थाना पुलिस द्वारा जेल भेजे गये एक बदमाश नित्याआनंथम को रिमांड पर लिया था। उसने अपने साथी कार्तिकेय शेरवे के साथ वारदात को अंजाम दिया था। नानाखेड़ा पुलिस ने कार्तिकेय को मंगलवार जेल भेजा है। महाकाल पुलिस बुधवार को न्यायालय से उसका प्रोटेक्शन वारंट जारी कराकर पूछताछ के लिये जेल से थाने लेकर आयेगी। गैंग ने माधवनगर थाना क्षेत्र की सेठी बिल्डिंग के पास होटल क्रश के बाहर भी कांच फोड़ बेग उड़ाया था।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पानबडोदिया में रहने वाला जितेन्द्र पिता जुझारसिंह राजपूत 34 साल नर्मदा सिंचाई लाइन में सुपरवाइजर है। सोमवार-मंगलवार रात 11 बजे वह पेट्रोलिंग पर निकला था। ग्राम बडोदिया काजी में उसने पाइन लाइन से पानी बहता देखा तो वॉल्व बंद कर दिया। लाइन से पानी खेतों में सिंचाई के लिये जा रहा था। खेत मालिकों तूफान, अरविंद और माखन को पानी बंद होने का पता चला तो वह पहुंचे और जितेन्द्र से वॉल्व चालू करने के लिये कहा। उसे पानी बर्बाद होने की बात कहीं तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में जितेन्द्र घायल हो गया, उसने परिजनों को सूचना दी। ईश्वरसिंह उसे थाने लेकर पहुंचा। जहां पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जितेन्द्र को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। परिजन उसे उज्जैन चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है।
वॉल्व बंद करने पर ग्रामीणों ने किया सुपरवाइजर पर हमला,ठक-ठक गैंग से बरामद नहीं हुई 15.80 लाख की राशि