उज्जैन। आगामी 10 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। इसके बाद हाईस्कूल की परीक्षा 13 से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड बराबर पहल कर रहा है। इसके अंतर्गत हेल्प लाईन सेवा शुरू की गई है। प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा केंद्रों पर ईमानदारी की पेटी लगाकर भी परीक्षार्थियों को अभिप्रेरित किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के पहले परीक्षार्थियों पर बनने वाले दबाव को देखते हुए बोर्ड नेहेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। इसमें विद्यार्थियों को हर प्रकार की मदद मिल रही है।यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए संचालित की जा रही है।सुबह 10.30से शाम 5 तक-हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अपनी परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर सहायता ली जा सकती है।हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे। खास बात यह है कि यह सेवा रविवार को भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी।ईमानदारी की पेटी लगेगी-इस बार दसवीं- बारहवीं एमपी बोर्ड एग्जाम में बदलाव किए गए है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बोर्ड की 10 फरवरी से शुरु होने वाली 10वीं-12वीं परीक्षा में सेंटरों पर ईमानदारी की पेटी लगाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री बताते हैं कि जिले के सभी 77 केंद्रों पर यह पेटी रखी जाएगी। अब नकल करते परीक्षार्थी से जो पर्ची बरामद होगी, उसको परीक्षा सेंटर पर ईमानदारी की पेटी में डाला जाएगा। इस बार परीक्षार्थियों के लिए भी नियम बदले गए हैं। अब सभी छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। दो घंटे पूरे होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निरीक्षण दल परीक्षा केंद्र छोड़ चुके छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न-पत्रों का भी अवलोकन करेंगे। सभी केंद्रों पर नकल की पर्ची रखने एक पेटी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इस पेटी को ईमानदारी की पेटी नाम दिया है।3 घंट से पहले प्रश्न –पत्र बाहर नहीं-जिला शिक्षाधिकारी महेन्द्र खत्री बताते हैं कि इस बार बोर्ड के नियमों के तहत परीक्षा पूर्ण समय उपरांत ही प्रश्न-पत्र बाहर ले जाने की अनुमति रहेगी। अगर किसी छात्र ने दो घंटे की समयावधि उपरांत कापी जमा कर दी है तो भी उसे प्रश्न-पत्र बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा पूर्ण होने के उपरांत ही ऐसे छात्रों को भी प्रश्न –पत्र दिया जाएगा। पूरे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र छोडने वाले विद्यार्थियों की कापी के साथ प्रश्न-पत्र भी जमा होगा जो परीक्षा समय पूर्ण होने पर ही संबंधित विद्यार्थियों को वापस किया जाएगा।सभी केंद्रों पर व्यवस्था पूर्ण-श्री खत्री बताते हैं कि जिले के सभी 77 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था से लेकर प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। संवेदनशील केंद्रों के सीसी टीवी कैमरा के संचालन की व्यवस्था को सूचारू करवा दिया गया है। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को कसौटी पर भी लिया जा रहा है। उडनदस्तों के लिए प्रभारी एवं जिम्मेदारियां तय की जा चुकी है।कलेक्टर प्रतिनिधि पहुंचेंगे थानों पर-केंद्र अध्यक्ष और कलेक्टर द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि को हर हाल में सुबह 6 बजे तक संबंधित पुलिस थाने पहुंचना होगा। प्रश्न-पत्र का बॉक्स प्राप्त करने के बाद थाना परिसर में सेल्फी लेकर उसे निर्धारित एप पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद परीक्षा केंद्र पहुंचकर दोबारा सेल्फी अपलोड करनी होगी। कलेक्टर प्रतिनिधि को परीक्षा के हर दिन केंद्र पर मौजूद रहना जरूरी रहेगा।हर बार इन परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी होते है व कलेक्टर के नियुक्त प्रतिनिधि इन सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे चल रहे है या नहीं, इसकी जांच करते है। अब प्रश्न-पत्र उठाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया सेल्फी और एप अपलोड से मॉनिटर की जाएगीदो तरह की उत्तर पुस्तिका मिलेगी -बोर्ड परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। इनमें 32 पेज की मुख्य विषय और 20 पेज की वोकेशनल और संस्कृत विषय की उत्तर पुस्तिका होगी। पूर्व की पुस्तिका पूरी भरने के बाद जिस तरह से अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका मिलती थी, वो इस बार नहीं दी जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को 8 पेज की और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पेज की उत्तर पुस्तिका मिलेंगी। गणित विषय में 32 पेजों की ग्राफ की उत्तर पुस्तिका मिलेगी।कापियों पर बार कोड का उपयोग होगा-उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर छिपाने के लिए स्टिकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सभी में बार कोड लगाया जाएगा। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सभी विषयों की उत्तरपुस्तिका पर बार कोड लगाकर विद्यार्थियों की पहचान छिपाई जाएगी। इसमें किसी तरह के पक्षपात की आशंका न्यूनतम हो जाएगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद बारकोड को स्कैन कर अंकों को ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा।
परीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड कर रहा पहल हेल्पलाईन सेवा शुरू,परीक्षा केंद्र पर ईमानदारी की पेटी -मानसिक दबाव कम करने के लिए भी मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक हेल्पलाईन पर