खुसूर-फुसूर नहीं मिला नीलगायों को न्याय… उद्यानिकी विभाग के आम बागान में 9 माह पूर्व 20 मई को दो नीलगाय की मौत झटका मशीन से होना सामने आया था

खुसूर-फुसूर

नहीं मिला नीलगायों को न्याय…

उद्यानिकी विभाग के आम बागान में 9 माह पूर्व 20 मई को दो नीलगाय की मौत झटका मशीन से होना सामने आया था। स्थल से वायर सहित अन्य संसाधन मिले थे। वन्यजीव नीलगाय की सीधे –सीधे शिकार का मामला था। पशु चिकित्सक ने भी इसे स्वीकार किया था और शव विच्छेदन की रिपोर्ट में भी बहुत कुछ ऐसा ही लिखा गया था। वन्यजीव के इस शिकार के मसले में जिम्मेदार विभाग अब तक मृत नीलगायों को न्याय दिलाने में सफल नहीं हुआ है। इसके पीछे वजह यह नहीं है कि कोई बडी अडचन हो। असल में विभाग के तत्कालीन अधिकारी जिन पर पूरे मामले की जिम्मेदारी थी वे खेल कर गए। उद्यानिकी की और से उन्हें गेंदें और गुलाब की विशेष वैरायटी दी गई जो कि बगैर पानी,हवा और प्राकृतिक वातावरण न हो तो भी चलती है। उसके बाद पूरे मामले में गोबर छाबने का काम अंजाम दे दिया गया। मामले में न तो अब तक किसी पर कार्रवाई की गई है और न  ही संबंधितों का चालान ही पेश किया जा रहा है। आम बागान में एक बार फिर बहार आने वाली है । खुसूर-फुसूर है कि फिर से चौकीदार की पत्नी के नाम आम बागान निलाम होने वाला है लेकिन इस बार बागान में एक समस्या रातों में देखी जा रही है जिससे रात में वहां रहने वाले प्रभावित हो सकते हैं। पूर्व के अधीक्षक एवं चौकीदार के साथ एक नंबर के साब को भी सपने में नीलगाय दिखाई दे रही है

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment