April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्धा जारी है। रूसी सैनिक लगातार हमले कर रहे हैं। वे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। यूक्रेनी सेना भी लगातार जवाब दे रही है। इस बीच खबर आ रही है कि रूसी तोपखाने के हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।
यूक्रेन का दावा, मार गिराए दो रूसी विमान
यूक्रेन ने रूस के दो विमान मार गिराए हैं। इसमें सुखोई 35 और सुखोई 30 शामिल हैं। इस समय रूस भी यूक्रेन में जमकर हमले कर रहा है। वहीं यूक्रेन की सेना जवाब दे रही है।