April 18, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। आॅपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। इसी क्रम में एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंच गई है। वहीं दो अन्य फ्लाइट भी बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी हैं। ये जल्द ही देश की राजधानी में उतरेंगी। इन फ्लाइट में 434 भारतीय को वापस लाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।