April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। यूक्रेन हमले के चौथे दिन वहां फंसे 490 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया गया। रोमानिया से एअर इंडिया के विमान ने शनिवार रात 9.30 बजे उड़ान भरी और रविवार तड़के करीब 3 बजे यह दिल्ली पहुंचा। हंगरी के बुडापेस्ट से भी एक विमान रविवार को आया, इसमें 240 भारतीय सवार थे। अब तक कुल 709 छात्र यूक्रेन से रेस्क्यू किए गए हैं। फ्लाइट में सवार छात्रों ने खुशी जाहिर की और भारत माता की जय के नारे लगाए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया।