पिगडंबर के नेता का यूपी में चुनाव प्रचार
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-25-at-9.52.27-AM-1024x801.jpeg)
ब्रह्मास्त्र इंदौर। जिले की महू तहसील के पिगडंबर ग्राम पंचायत निवासी एवं मप्र के कांग्रेस सचिव कुंवर शक्ति सिंह गोयल द्वारा गोंडा जिले की गौरा विधानसभा में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कुंवर शक्ति सिंह गोयल द्वारा पिछले 3 महीनों से उत्तर प्रदेश में डेरा डाला गया है, जहां वे कांग्रेस के लिए निरंतर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।