सफाई कर्मचारी मोर्चा व सफाई मजदूूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने आयुक्त को दिया ज्ञापन

देवास। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा एवं अ.भा.सफाई मजदूूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्ष ऋतु को देखते हुए कर्मचारियों को रेनकोट दिये जायें। समस्त सफाई कर्मचारी महिला एवं पुरूष को ड्रेस का वितरण किया जावे। सफाई कर्मचारियों की हाजरी दरोगाओं द्वारा 7 से 8 बजे के बीच उपस्थिति अनुपस्थिति दर्ज की जाती है। सफाई कर्मचारियों का आने का समय उच्च अधिकारियों द्वारा तय किया गया है लेकिन जाने का समय निर्धारित नहीं हैं सफाई कर्मचारियों के जाने का समय भी सुनिश्चित किया जावे। समय समाप्ति के पश्चात सफाई कर्मचारियों से कार्य करवाया जाता है या बुलाया जाता है तो अतिरिक्त परिश्रम राशि दी जाए। समस्त सफाई कर्मचारियों को रेनकोट, ड्रेस वितरण करने से पहले संगठनों द्वारा उसकी गुणवत्ता की जांच करवाने के पश्चात ही वितरण किया जाए। संगठन द्वारा पूर्व में दो एस.आई नियुक्त करने की मांग की गई थी। उस पर आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं की गई है। अत: अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आदेश प्रदान करें। 45 वार्डो में हाथ कचरा गाड़ी नहीं है। शीघ्र ही कचरा गाडी उपलब्ध कराई जाए। जब भी परिषद की बैठक हो उसमें समस्त कर्मचारी संगठन की सहमति से संगठन के एक व्यक्ति को कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए परिषद की बैठक में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाए। समस्त वार्डो में हाजरी सेंटर बनाए जाएं क्योंकि कर्मचारियों का सामान चोरी होता है उसे व्यवस्थित रखा जाए, और वर्षा ऋतु में कर्मचारियों को बैठने में समस्या न हो।

Author: Dainik Awantika