फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने किए महाकाल दर्शन, नंदीहॉल से आशीर्वाद

दैनिक अवंतिका उज्जैन। फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने रविवार को महाकाल के दर्शन किए। वे अपने पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों के साथ उज्जैन आए थे। इस दौरान महाकाल के दरबार में पहुंचे। 
उन्होंने नंदीहॉल से बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी माधव गुरु ने उनका पूजन कराया। मीडिया से चर्चा में बिंदू दारा सिंह ने कहा कि वे इंदौर से यहां दर्शन करने आए। मंदिर आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा व  ऊर्जा मिली है। उन्होंने अनुरोध किया कि जो भी लोग इंदौर आए एक बार उज्जैन जाकर महाकाल के दरबार में जरूर हाजिरी लगाए।