रावल बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष, 21 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

तराना। भारतीय किसान संघ तहसील तराना का अभ्यास वर्ग एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन श्री बालाजी गार्डन में किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ तहसील तराना के अध्यक्ष पद हेतु कैलाश रावल का नाम प्रस्तावित किया जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर समर्थन किया एवं रावल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।साथ ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मदन लाल पाटीदार नगर अध्यक्ष, सत्यनाराय पाटीदार, राम प्रसाद अमृत्या उपाध्यक्ष, हरिओम पाटीदार मंत्री, सीताराम बडाल सह मंत्री, देवनारायण वर्मा कोषाध्यक्ष, तथा 21 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। अभ्यास वर्ग में तहसील के किसान बंधु सम्मिलित हुए।इस दौरान जिला अध्यक्ष दशरथ पांड़या ,जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह सोलंकी ,तहसील प्रभारी जगदीश पाटीदार, बैठक में जिला कार्यकारिणी रमेश मंडलोई, भगवान सिंह, बैरागी, सत्यनारायण व्यास ,विक्रम सिंह ,बालकृष्ण राजा बाबू, सूर्य प्रकाश, बद्री लाल, भारत सिंह, गोपाल कृष्ण विक्रम सिंह, गोविंद, राजेश राठौड़, ओमप्रकाश, शुभम मंडलोई आदि उपस्थित रहे। आभार संतोष पाटीदार ने व्यक्त किया।