उद््घाटन के पूर्व ही 80 लाख का खेल मैदान बना खंडहर

oppo_0

सुसनेर। उज्जैन झालावाड राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम आंकली के समीप ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2017 में 240 बाय 140 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बना खेल मैदान दुर्दशा का शिकार है। इस मैदान में जमीन के साथ दिवारों पर जगह-जगह गड्?डे हो गए है। शासन ने इसे 80 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया था। किंतु इस खेल मैदान का आज तक ना तो उदद्याटन हो पाया और ना ही उपयोग इससे पूर्व ही यह खेल मैदान खंडहर बन गया है। मैदान की शुरूआत हो जाने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलों के लिए पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद थी। इस मैदान पर फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, टेनिस, कबड्डी व एथलेटिक्स गेमों को आसानी से खेला जा सकता था किंतु इसके निर्माण में हुवें भष्ट्राचार का खेल इन सबस पर भारी पडा है। आंकली में खेल मैदान के साथ ही मैदान की बाउंड्रीवॉल करके स्टेडियम का निर्माण भी किया गया था जहां टीम के खिलाड़ियों के अलावा अन्य प्रतिभागी व गेम्स देखने वाले दर्शक बैठकर खेलों का आनंद ले सके किंतु ऐसा नहीं हो सका।
उदद्याटन तक नहीं हो सका
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बनाए गए इस खैल मैदान का आज तक उदद्याटन नहीं हो पाया है। खेल मैदान में बनी दिवारो का प्लास्टर खिरकर पूरी तरह से जर्जर हो चूकी है। इस खेल मैदान को ठेकेदार के द्वारा प्रशासन को कब हेंडओवर तथा ठेकेदार को कम भुगतान हुआ इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।
कमरे बने अय्याशी का अड़डा
इस खेल मैदान में खिलाडियों के विश्राम के लिए कमरे भी बनाए गए थें किंतु इन कमरों में खिलाडियों की जगह असमाजिक तत्वों ने कब्जा कर अय्याशी का अड्?डा बना दिया है। कमरों में गंदगी के साथ शराब की बोतले देखी जा सकती है। प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ये है इसके जिम्मेदार
खेल मैदान की इस इस दुर्दशा के लिए खेल विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी जिम्मेदार है। स्थानीय जनप्रतिनिधी जिन्होंने इस खेल मैदान की और कोई ध्यान नहीं दिया।