लोकसभा चुनाव- मतगणना : NDA v /s INDIA , अबकी बार गठबंधन सरकार, सत्ता की चाबी चंद्रबाबू नायडू व नीतीश कुमार के हाथ

भाजपा के 400 पार को झटका

मतगणना के रुझान में एनडीए 300 , इंडी 200 के आसपास

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है चुनाव की तस्वीर वैसे-वैसे स्पष्ट होती जा रही है। समाचार लिखे जाने तक जो रुझान सामने थे, उसके अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन अपने 400 पार के नारे तक पहुंचता नजर नहीं आ रहा है। वह 300 की संख्या में सिमटता दिखाई दे रहा है। इधर कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन 200 के आसपास सिमट रहा है। हालांकि प्रारंभिक रुझान जो बता रहे हैं उसके अनुसार केंद्र में मोदी की ही सरकार एक बार फिर यानी तीसरी बार बन रही है। गौरतलब है कि 543 सीटों वाली लोकसभा में सत्ता के लिए बहुमत पाने का आंकड़ा 272 है। भाजपा इससे आगे बढ़त बनाए हुए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में शुरुआती दौर में 6000 मतों से पीछे हो गए थे। इसके बाद वे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अमेठी में उलटफेर होता नजर आ रहा है। वहां से पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी इस बार पिछड रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के 400 पार के नारे को झटका लगता दिखाई दे रहा है। वहीं विपक्ष मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं।