डॉक्टर पति ने मांगा एक करोड़ का दहेज

दैनिक अवन्तिका इंदौर

इंदौर के तुकोगंज में रहने वाली एक डॉक्टर बहू की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर पति, सास, ससुर और देवर पर 1 करोड़ रुपए दहेज मांगने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शादी 2 साल पहले केरल में हुई थी। इसके बाद से सभी दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. शिखा दुग्गड़ की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. लव दुग्गड निवासी कालीकट, केरला, डॉ. कुश, सास डॉ. अंजना और ससुर डॉ. राजेन्द्र के खिलाफ 1 करोड़ दहेज के मामले में केस दर्ज किया है।
पेशे से डेंटिस्ट डॉ. शिखा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2022 को उसकी शादी होटल वाटर लिली मे हुई। यहां दहेज में दो सोने के हार सेट, दो डायमंड सेट, तीन सोने की चेन, तीन सोने की पैंडल, दो सोने के कड़े, झुमकी, सोने के सिक्के, डायमंड रिंग, चांदी के आभूषण सहित करीब 25 लाख का सामान दिया।