बाइक सवार भाईयों को शव वाहन ने कुचला, एक की मौत

उज्जैन। मामा के घर आया भांजा शनिवार रात 12.30 बजे मामा के पुत्र की बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में निजी अस्पताल के शव वाहन बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में भांजे की मौत हो गई। भाई गंभीर घायल हुआ है। नागझिरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शव वाहन जप्त किया गया है।
नागझिरी थाना क्षेत्र के देवासरोड पर नेक्सा शोरूम के सामने शनिवार-रविवार रात 12.30 बजे बाइक सवार दो युवको निजी अस्पताल के शव वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल दोनों युवको को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। जहां एक की मौत होना सामने आया। घायल संदीप पिता बहादूर धोलपुरे निवासी ग्राम मानपुरा का रहने वाला था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे गये थे। जिन्होने बताया कि मृतक अभिषेक पिता सालीगराम 20 वर्ष निवासी ब्राहम्ण पिपलिया सांवेर का रहने वाला है। अभिषेक 12 वीं की पढ़ाई पूरी कर चुका था। उसे उज्जैन कॉलेज में एडिमिशन लेना था। वह अपने मामा के घर मानपुरा आया था। मामा हाट बाजार में दुकान लगाते है। शनिवार को नागझिरी में हाट-बाजार लगा था। जहां से रात 12 बजे मामा की दुकान बंद कराने के बाद मामा के पुत्र संदीप के साथ बाइक से मानपुरा लौट रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में मर्ग कायम किया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शव वाहन जप्त कर चालक के खिलाफ धारा 304-ए का प्रकरण दर्ज किया गया है। घायल संदीप का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।