भारत के सबसे अमीर कारोबारी बने अडाणी

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी के कारण वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर हैं। गौतम अडाणी की नेटवर्थ इस साल 26.8 बिलियन डॉलर (करीब 2.23 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 111 बिलियन डॉलर (करीब 9.26 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 12.7 बिलियन (करीब 1.05 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 109 बिलियन डॉलर (करीब 9.09 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।