आगर रोड पर लोडिंग-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

उज्जैन। लोडिंग वाहन और बाइक में हुई भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया था, जिसे परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार खर्च अधिक होने पर जिला अस्पताल लाया गया। युवक की बुधवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने लोडिंग वाहन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड खिलचीपुर पुलिया पर लोडिंग वाहन और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई थी। बाइक सवार गोविंद पिता रतनलाल विश्वकर्मा निवासी उंडासा गंभीर घायल हो गया था। उसे एम्बुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार खर्च अधिक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ गये। जहां बुधवार दोपहर गोविंद की मौत हो गई। एएसआई दिनेश सरोठिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटनास्थल से लोडिंग वाहन जप्त कर चालक गजराजसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोविंद फर्नीचर बनाने का काम करता था। आगररोड पर साइड चल रही थी। जहां से काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहा था।