दैनिक अवंतिका उज्जैन।  तारा मंडल को हाल ही में आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बच्चों की एंट्री भी फ्री कर दी गई है। 

यहाँ आने वाले लोगों को थ्रीडी फिल्म के जरिए तारो सितारों और स्पेस में होने का रोमांच का अनुभव होगा।

गुरुवार को पहले कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तारा मंडल देखने पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ स्काई एस्ट्रोनेड पर 3D फिल्म देखी। कलेक्टर ने कहा फिलहाल इसे बच्चों के लिए फ्री रखा है। तारामंडल के प्रमुख केके यादव ने जानकारी देते हुए बताया यहां 29 मिनट का शो दिखाया जा रहा है जो की फ्री है। जिसमें अंतरिक्ष और स्काई एस्ट्रोनेड पर आधारित 3D फिल्म दिखाई जाती है। इसका समय सुबह 11 से 12 बजे तक और दोपहर में 2.30 से 3.30 बजे दो बार में रखा गया है। तारामंडल में एक बार में करीब 80 लोग बैठकर शो देख सकते हैं।

प्रदेश का पहला थ्रीडी प्रोजेक्टर 

लगा, साइंस सिटी विकसित होगी  

तारामंडल में प्रदेश का पहला थ्रीडी प्रोजेक्टर लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को तारामंडल में बैठकर ऐसा अहसास होगा कि वे तारों-सितारों के बीच ही घूम रहे हैं। आने वाले समय में यहां साइंस सिटी भी विकसित होगी।