उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 27 हजार 715 मतदाताओं ने किया मतदान

उज्जैनवासियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक किया अपने मताधिकार का प्रयोग

उज्जैन । लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत 13 मई को उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न हुए। लोकतंत्र के इस महोत्सव में संसदीय क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
   उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 27 हजार 715 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 7 लाख 6 हजार 868 पुरुष, 6 लाख 20 हजार 805 महिलाएं और 42 अन्य मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदाताओं के विरुद्ध 73.82 प्रतिशत मतदताओं ने मतदान किया। जिसमें 77.91 प्रतिशत पुरुष 69.64% महिलाएं एवं 53.85% अन्य मतदाताओं ने मतदान किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा नागदा खाचरोद में 166999 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 88846 पुरुष,78146 महिलाएं और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा महिदपुर में 167003 मतदाता जिसमें 89206 पुरुष, 77793 महिलाएं एवं 4 अन्य, विधानसभा तराना में 146062 मतदाता जिसमें 78352 पुरुष, 67706 महिलाएं एवं 4 अन्य , विधानसभा घट्टिया में 177782 मतदाता जिसमें 95290 पुरुष, 82490 महिलाएं एवं 2 अन्य, विधानसभा उज्जैन उत्तर में 160420 मतदाता जिसमें 84443 पुरुष, 75969 महिलाएं एवं 8 अन्य, विधानसभा उज्जैन दक्षिण में 181430 मतदाता जिसमें 94588 पुरुष, 86840 महिलाएं एवं 2 अन्य, विधानसभा बड़नगर में 158011 मतदाता 85238 पुरुष, 72768 महिलाएं एवं 5 अन्य एवं विधानसभा आलोट में 170008 मतदाता जिसमें 90905 पुरुष,79093 महिलाएं एवं 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल 1327715 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।