दैनिक अवंतिका उज्जैन। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो जाएगी जो कि 19 अगस्त तक चलेगी। कुल 52 दिनों तक यात्रा चलेगी। यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से देशभर में शुरू हो गए हैं। उज्जैन में पंजाब नेशनल बैंक की कंठाल शाखा में इसके पंजीयन होंगे। 

सरकारी आदेश के अनुसार 13 से 70 साल की उम्र तक के लोग यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना जरूरी रहेगा। हर साल अमरनाथ यात्रा में लाखों लोग जाते हैं। उज्जैन से भी बड़ी संख्या में जत्थे के रूप में लोग यहां से यात्रा के लिए रवाना होते हैं। जय बाबा अमरनाथ भक्त मंडल के रमेश श्रीवैया, दीपक पांडे ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए बैंक में भी अलग से रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। उज्जैन में पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी।

ऐसे करवा सकते हैं 

यात्रा का रजिस्ट्रेशन 

– यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

– ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर होगा।

– मोबाइल एप्लिकेशन से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। 

– इसके लिए श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा। 

– ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल, एसबीआई बैंक में जाकर किया जा सकेगा। 

यात्रा के 2 रूट, पहलगाम 

गाम और बालटाल से होंगे
यात्रा के 2 रूट होंगे पहला पहलगाम और दूसरा बालटाल। पहलगाम से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन रास्ता आसान है। खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से चंदनवाड़ी, पिस्सूटॉप, शेषनाग, पंचतरणी और गुफा पड़ाव है। इसमें करीब 35 से 40 किमी मीटर मार्ग है। बालटाल वाले रूट से समय कम लगता है। लेकिन रास्ता कठिन है व खड़ी चढ़ाई है। मार्ग केवल 14 किमी का ही है। बुजुर्ग इस रास्ते से न जाए।