आचार्य पद पर विराजमान हुए नवागत आचार्य समय सागर जी महाराज
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0148-837x1024.jpg)
इंदौर/कुंडलपुर। श्री राम के स्थान पर जैसे भरत सुशोभित हुए थे वैसे ही हमारे राम पूज्य महामहिम आचार्य भगवंत के स्थान पर पूज्य समयसागर जी महाराज सुशोभित हुए।
बडे बाबा कुंडलपुर के दरबार में छोटे बाबा के आशीर्वाद से सभी निर्यापक श्रमण मुनियो , एवं आर्यिका संघों समस्त महाराज जी , एलक महराज,छुल्लक महाराज जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट सम्मानीय अतिथि RSS प्रमुख मोहन भागवत जी , मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक शेलेन्द्र जैन पुर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य जी राज्यसभा सदस्य नवीन जैन जी अशोक पाटनी,राजा भैया सुरत व लाखों लोगों की उपस्थिति में नवागत आचार्य श्री समय सागर जी महाराज आचार्य पद पर विराजमान हुए। और लाखों लोगों ने जय घोष करते हुए कहा कि नमोस्तु शासन जयवंत हो