April 30, 2024

खिलचीपुर। नगर में स्वर्णकार समाज धर्मशाला खिलचीपुर से स्वर्णकार समाज महिला मंडल संगठन द्वारा गणगौर तीज उत्सव का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। और शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई जिसमें ढोल धमाके के साथ स्वर्णकार समाज की महिला मंडल नाचते गाते हुए इस शोभायात्रा में शामिल हुई शोभायात्रा का समापन स्वर्ण का समाज की धर्मशाला में किया गया तथा गणगौर पूजन महिला मंडल के द्वारा किया गया। जिसमें समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। बताया जाता है कि गणगौर व्रत पारंपरिक मान्यता व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में मिट्टी से बने ईसर-गणगौर (शिव-पार्वती) बना कर पर विधि-विधान से पूजा की गई। यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य व पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर करती हैं और लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर ये व्रत करती हैं। गणगौर तीज की शुरूआत होली के दूसरे दिन ही हो जाती है।