सर्व ब्राहम्ण समाज की मातृ शक्तियो ने निकाला गणगोर का चल समारोह

सारंगपुर। होली के बाद शहर में अलग-अलग समाजों की गणगौर निकालने का सिलसिला चल रहा हैं। इसी कड़ी में गत दिवस सर्व ब्राहम्ण समाज की मातृ शक्तियो ने महिला मंडल अध्यक्ष शिखा शर्मा के नेतृत्व मे गणगोर का चल समारोह निकाला गया। जो स्थानीय अम्बे माता मंदिर से प्रारंभ होकर तय मार्ग होता हुआ वटकेश्वर महादेव मंदिर पहुचा। जहां पर गणगौर के चल समारोह का समापन किया गया। गणगौर के पहले फूल पाती का पूजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली इस गणगौर में रास्ते भर महिलाए, बालिकाएं नृत्य करती हुए चल रही थी। इस दौरान पुर्व महिला मंडल अध्यक्ष रेखा दुबे, रजनी व्यास, मेघना जोशी, अंजना दुबे, समाज सेविका मनोरमा शर्मा, सुमन जोशी, मीना शर्मा, साधना दुबे, किरण पारीक, ममता शर्मा, छाया जोशी, छाया शर्मा, सीमा व्यास, रीना दीक्षित, दीप्ति शर्मा, खुशबु शर्मा सहित अन्य सामाजिक वर्ग की महिलाए रेखा चौरसिया, सीमा राठौर, सीता सोनी, गीता सोनी, सरोज सोनी, रितु गुप्ता, ज्योति चौरसिया ने चल समारोह की शोभा बढ़ाई।