दहेज में 2 लाख नहीं लाई तो गर्भवती से की मारपीट

उज्जैन। दहेज में 2 लाख नहीं लाने पर यादव कालोनी में रहने वाली गर्भवती अलिना पति तय्यैब मंसूरी के साथ बुधवार रात देवर अनस, वसीम, ननद तब्बो, सास मुमताज, ससुरल गनी मंसूरी ने मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। अलिना को उसके दिव्यांग पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अलिना ने बताया कि उसे छह माह का गर्भ है। सालभर पहले शादी हुई थी। देहज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट की और पेट पर लात भी मारी। पति देखता रहा और गंभीर आरोप लगाता रहा। पूर्व में भी दहेज के लिये प्रताडि़त किया था। पिता ने 50 हजार रूपये दिये थे। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस का कहना था कि बयान दर्ज कर ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।