भाजपा आईटी सेल शहर अध्यक्ष गोविंदानी का आकस्मिक निधन

 

उज्जैन। भाजपा आईटी सेल शहर अध्यक्ष भरत गोविंदानी का सोमवार को 47 वर्ष की अल्पायु में  इंदौर के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। वे 3 दिसंबर को भाजपा की विजय रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे उसके बाद से उनका स्वास्थ्य गडबडाया हुआ था।

पटेल कालोनी निवासी अधिवक्ता श्री गोविंदानी भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में से थे। दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य में बराबर गिरावट बनी हुई थी। परिवारजनों के अनुसार इंदौर के शैलवी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। शनिवार को आकस्मिक रूप से उनके कुछ आंतरिक अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सोमवार शाम उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड गए हैं। उनके निधन के कारण चेटीचंड पर पटेल कालोनी से निकलने वाली वाहन रैली को भी निरस्त किया गया है।