लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बीएलए, बूथ, सेक्टर, मंडलम अध्यक्षों का मिलन समारोह संपन्न

बिछड़ौद। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी घट्टिया के तत्वावधान में एक दिवसीय बीएलए, बुथ, सेक्टर, एवं मंडलम अध्यक्ष के एक दिवसीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन रविवार को वैदेही गार्डन मंगलनाथ मार्ग उज्जैन पर संपन्न हुआ। पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद भी हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकतार्ओं में लोकसभा चुनाव को लेकर भारी जोश दिखाई दिया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र सन्मुख माल्यार्पण कर आयोजन की शुरूआत हुई।
लोकसभा चुनाव प्रत्याशी एवं तराना विधायक महेश परमार, लोकसभा चुनाव प्रभारी रवि जोशी, विधानसभा प्रभारी अविनाश पांडे, विधायक दिनेश जैन (बौस), जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी आदि मौजूद रहे। आयोजन के अंतर्गत लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक महेश परमार ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए बूथ लेवल पर किस प्रकार से मैनेजमेंट कर कार्य किया जाए को लेकर चर्चा की। लोकसभा प्रत्याशी परमार ने भाजपा सरकार और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को भी आड़े हाथों लेते हुए बताया की भाजपा सरकार भष्टाचार की सरकार होने के साथ वादा खिलाफी भी है, जोकि आम जनमानस को अनेकों प्रकार की योजनाओं का बखान कर गुमराह कर रही है। साथ ही किसानों को 2700 रूपए क्विंटल गेंहु की उपज खरीदने और लाड़ली बहनाओं को हर माह 3 हजार रुपए प्रतिमाह देने का लालच देकर सत्ता पर काबिज हो गए हैं। लेकिन प्रदेश की जनता अब इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। इधर गत दिवस पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के भाजपा में शामिल होने पर महेश परमार ने कहा की घट्टिया विधानसभा में कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों की कमी नहीं है। पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांंग्रेस के निष्ठावान और दृढ़संकल्पित कार्यकर्ता कांग्रेस को कभी धोखा नहीं देंगे। इधर लोकसभा प्रभारी रवि जोशी ने संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में नंबर एक बन चूकी है। अब इन भाजपाईयों के पास चुनाव लड़ने के लिए धर्म और जाति को बांटने के अलावा कोई काम नही है। धर्म- जाति के नाम पर वोट मांगकर देश को खोखला कर रहे है। देश की आजादी से लेकर 70 वर्षों तक कांग्रेस ने जो काम किए वह किसी को दिखाने की जरूरत नहीं है। जनता सब कुछ जानती है। इधर पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के भाजपा में जाने पर कहा की रामलाल मालवीय के भाजपा में जाने के बाद यह हजारों की संख्या में आज के इस कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्तागण उस बात का प्रतीक है कि इनको रामलाल मालवीय के भाजपा में जाने से कोई फर्क नही पड़ेगा। यह कार्यकर्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और आगामी लोकसभा चुनाव में भरपूर ताकत के साथ प्रत्याशी महेश परमार का समर्थन कर कांग्रेस पार्टी से सांसद बनाएंगे।